आलिया भट्ट के साथ हुआ हादसा, खाना बनाते समय जला हाथ, मां ने यूं किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ हाल ही में हादसा हो गया। दरअसल आलिया किचन में अपनी मां के साथ कुक कर रही थीं कि तभी उनका हाथ जल गया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Alia Bhatt Hand Burnt Video Goes Viral

Alia Bhatt Hand Burnt Video Goes Viral

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्मों में तो कमाल करती ही हैं, अब किचन में भी अपने हुनर आजमाने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी यूट्यूब सीरीज ‘इन माई ममाज किचन’ का दूसरा एपिसोड शेयर किया, जिसमें वो अपनी मां सोनी राजदान के साथ मिलकर एप्पल क्रम्बल बनाती नजर आईं। लेकिन इस कुकिंग सेशन में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। एपिसोड को देखने के बाद आलिया के फैंस थोड़ा चिंता में आ गए क्योंकि आलिया ने इस दौरान अपना हाथ जला लिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Advertisment

आलिया ने किचन में दिखाया हुनर

इस वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। जहां सोनी राजदान अनुभवी अंदाज में मिठाई तैयार कर रही थीं, वहीं आलिया पूरे जोश में उन्हें असिस्ट करती दिखीं। जैसे ही आलिया ने किचन में एंट्री की, उन्होंने कहा कि वो आज कुछ नया सीखना चाहती हैं। उनकी एक्साइटमेंट देखने लायक थी, लेकिन ये जोश उन्हें थोड़ा भारी पड़ गया।

आलिया के हाथ में लगी चोट

हुआ यूं कि जब एप्पल क्रम्बल बनकर तैयार हो गया, आलिया ने जल्दीबाजी में ट्रे को छू लिया, जो अब भी काफी गर्म थी। नतीजा ये हुआ कि उनका हाथ हल्का सा जल गया। मां सोनी राजदान तुरंत एक्टिव हुईं और बेटी का हाथ ठंडे पानी में डाला। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और फैन्स इसे देखकर काफी चिंतित भी नजर आए। हालांकि, आलिया ने भी हिम्मत नहीं हारी और मुस्कुराते हुए कहा, ‘इसके लिए मैंने अपना हाथ जलाया।’

विज्ञापन

आलिया ने राहा के लिए किया कुक

वीडियो में एक दिलचस्प मोमेंट तब आया जब आलिया ने पूछा कि ये स्वादिष्ट मिठाई आखिर किसे खिलाई जाएगी। इस पर सोनी ने बड़े प्यार से जवाब दिया कि इसका एक हिस्सा शाहीन और राहा के लिए भेजा जाएगा। आपको बता दें, शाहीन आलिया की बहन हैं और राहा उनकी बेटी। इस जवाब से साफ हो गया कि मां-बेटी की ये जोड़ी सिर्फ खाना नहीं बना रही थी, बल्कि उसमें प्यार और परिवार की मिठास भी मिला रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जहां एक तरफ वीडियो में हंसी-मजाक और किचन की मस्ती देखने को मिली, वहीं फैन्स को आलिया का ये नया अंदाज भी काफी पसंद आया। उनके यूट्यूब चैनल पर ये सीरीज तेजी से पॉपुलर हो रही है और लोग आलिया के इस रियल साइड को देख काफी सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर बात करें आलिया के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में वो रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी, जो कि 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में भी उनका दमदार अवतार देखने को मिलेगा, जो इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ