Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Animal: शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) रिलीज हुई, जिसने दूसरे दिन ही 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol), अनिल कपूर (Anil Kapoor), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच आलिया भी ने इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस फिल्म को देखकर काफी इमोशनल हो गईं। हाल में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी और पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति रणबीर की फिल्म और उनके अभिनय को लेकर अपना रिएक्शन दिया। आलिया ने यह बताया कि उनको रणबीर की यह फिल्म बहुत पसंद आई। इसके अलावा आलिया ने फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की भी खूब तारीफ की।
पोस्ट शेयर की Animal की तारीफ
इसके अलावा आलिया भट्ट ने फिल्म की पूरी कास्ट की जमकर तारीफें की। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूरी की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘संदीप रेड्डी वांगा, आप जैसा कोई नहीं। फिल्म की एक-एक बीट शॉकिंग, सरप्राइजिंग और फुल लोडेड थी। रोंगटे खड़े हो गए’। आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हर उस चीज के लिए जो आप ऑन और ऑफ कैमरा हैं। धैर्य, शांति और प्यार जो अपने क्रॉफ्ट को देते हैं। उस शख्स के लिए जो अपनी फैमिली के लिए है। एक कलाकार के तौर पर आपने जो मेहनत की है। हमारी बेटी को पहला कदम उठाने में हेल्प करने के लिए। आपने अपनी परफॉर्मेंस से हमें हैरान कर दिया है। मेरे लिटिल एनिमल को बधाई’।
यह भी पढ़ें: शादी के पांच दिन बाद सामने आया Randeep-Lin का अनसीन वेडिंग वीडियो, देखें क्या है इसमें खास?
Alia Bhatt Instagram Story and Post
Alia Bhatt ने सभी स्टार्स की तारीफ की
संदीप रेड्डी वांगा के अलावा आलिया भट्ट ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रश्मिका, आप बहुत-बहुत सुंदर और ईमानदार रहीं। मैंने आपसे पहले ही कहा था कि उस सीन में आप मुझे पसंद आईं। बहुत स्पेशल और इंस्पायरिंग था। मैं क्रशमिका क्लब को ज्वाइन कर रही हूं’। साथ ही आलिया ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बॉबी आप मेरे सबसे फेवरेट हैं और बहुत शानदार हैं। जब-जब आप स्क्रीन पर आते और जादू कर देते हैं’। साथ ही एक्ट्रेस ने अनिल कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वन एंड ओनली अनिल कपूर ने हमेशा की तरह धमाल मचा दिया। इंस्पायरिंग था’।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
37 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines