Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लोग दिवाने हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी खूब बड़ी है और उनकी अदाकारी की दर्शक खूब तारीफ करते हैं। इन दिनों आलिया अपनी आने वाली सीरीज ‘पोचर’ को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। इस बीच आलिया भट्ट ने ‘पोचर’ के बारे में बात की और फिल्मों के चयन भी अपने विचार रखें।
आलिया ने किया खुलासा
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंडरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा कि मुझे यह जानने की जरूरत नहीं है कि मैं इस रोल में फिट बैठती हूं या नहीं। क्या आप इस रोल के लिए परफेक्ट हैं? और ये सबसे जरुरी सवाल है। मुझे नहीं लगता कि मैं हर रोल के लिए फिट हूं, ये आप भी जानते हैं। मैं और भी बहुत सारी चीजों पर काम कर रही हूं और उनमें में कोई अभिनय नहीं कर रही।
यह भी पढ़ें- छोटा नहीं Elvish Yadav के विवादों का ‘Systumm’, रेव पार्टी से लेकर यूट्यूबर पर चोरी तक का लगा आरोप
रिची मेहता ने किया सीरीज का निर्देशन
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब हम उन्हें बना रहे होते हैं, तो मैं अन्य लीड एक्ट्रेसेस को भी देखती हूं और मुझे लगता है कि अच्छा ये इसके लिए बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि जब भी मैं किसी फिल्म में होती हूं तो मैं उसे सिर्फ अपने रोल के नजरिए से नहीं देखती बल्कि पूरी फिल्म पर ध्यान होता है। पोचर को लेकर आलिया खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि आलिया की आने वाली इस सीरीज का निर्देशन रिची मेहता ने किया है।
हाथीदांत व्यापार छापे का वीडियो
इसके बारे में बात करते हुए रिची ने कहा कि जब उन्होंने एक प्रोजेक्ट के लिए देशभर से वीडियो की मांग कि तो उन्हें पोचर मिला और किसी ने उन्हें हाथीदांत व्यापार छापे पर एक वीडियो शेयर किया। हालांकि तब उन्होंने उस वीडियो को अपने प्रोजेक्ट में शामिल करने का फैसला नहीं किया था, लेकिन बाद में इसके बारे में काम करने की सोच वो वापस आ गए।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
आलिया भट्ट की आने वाली ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज को 23 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि आलिया की ये सीरीज एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम सीरीज है, जो रियल घटनाओं पर आधारित है। साथ ही अगर इसकी कहानी की बात करें तो इस सीरीज में इंडिया के सबसे बड़े हाथीदांत शिकार गिरोह की घटना को दिखाया गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines