Alia Bhatt Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट ने अपने लुक्स से रेड कार्पेट पर जलवे बिखरे हैं. सोशल मीडिया पर कान्स से एक्ट्रेस के 3 लुक्स वायरल हो रहे हैं. हर एक लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं. रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने अपने ड्रीमी लुक्स में पोज देते हुए फैंस का दिल जीत लिया. वहीं अब कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस फैंस और फोटोग्राफर्स पर भड़कतीं दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आलिया भट्ट हुईं इरिटेट
आलिया भट्ट के वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कान्स की सड़कों पर फोटोग्राफर्स और फैंस के एक झुंड से घिरी हुई हैं. पैप्स एक्ट्रेस के फोटोज ले रहे हैं और साथ ही उनसे बातचीत भी करते नजर आ रहे हैं. वहीं इसी बीच एक्ट्रेस इतनी इरिटेट हो गईं कि उनके चेहरे पर अलग ही टेंशन देखने को मिली. वहीं स्ट्रेस में आकर आलिया ने हिंदी में ही पैप्स और फैंस से भड़कते हुए कहा, ‘हो गया अभी?’ वहीं इसके बाद भी फैंस और पैप्स ने आलिया को अकेला नहीं छोड़ा.
यह भी पढ़ें: Cannes 2026 में आलिया भट्ट ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, घर में रखी 2 सस्ती चीजों से बनता है ये देसी नुस्खा
भीड़ ने आलिया को घेरा
वहीं आलिया भट्ट जैसे ही इरिटेट नजर आईं तो उनके साथ मौजूद उनकी सिक्योरिटी उन्हें तुरंत गाड़ी के पास घेरा बनाकर ले गईं. इसके बाद एक्ट्रेस गाड़ी में बैठीं और भीड़ वाली जगह से बाहर चली गईं. ये वीडियो जैसे ही सामने आया वैसे ही धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो गया. वहीं इस दौरान एक्ट्रेस मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी रिया कपूर और सान्या कपूर के डिजाइनर आउटफिट में नजर आईं. एक्ट्रेस का ये लुक कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन का है.
यह भी पढ़ें: Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर परी बन पहुंचीं आलिया भट्ट, ड्रीमी लुक पर अटकी रह गईं नजरें! फोटोज वायरल
आउटफिट ने खींचा ध्यान
आलिया ने कान्स में तीसरे दिन इंडियन स्टाइल कैरी किया. डिजाइनर जोड़ी रिया कपूर और सान्या कपूर के डिजाइनर आउटफिट को पहनकर एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिखाई दीं. आलिया ने धोती स्कर्ट और कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी नाक में नोज पिन भी पहनी. एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ वाले लुक से कंपेयर कर रहे हैं. इससे पहले एक्ट्रेस ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन रेड कार्पेट पर कैरी किया था.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines