मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस अपने आखिरी ट्रायमेस्टर में हैं ऐसे में उनके परिवार ने दशमी के शुभ दिन पर गोदभराई का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की गोदभराई की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
आलिया की गोदभराई के लिए कपूर और भट्ट परिवार दोनों ने ही मिलकर खास तैयारियां की। जल्द ही दादी बनने जा रहीं नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें फैंस को आलिया भट्ट की गोद भराई की एक झलक देखने को मिल रही है।
अभी पढ़ें – दशमी के मौके पर ‘सिंदूर खेला’ का आनंद लेती नजर आईं रानी मुखर्जी, वीडियो हो रहा वायरल
इनमें आलिया, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, आलिया की मां सोनी राजदान, नताशा नंदा, रीमा जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी और अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं।
‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई के लिए पीले रंग का सूट चुना, जिसमें वो बिना मेकअप दिखीं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और रीमा जैन के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर की और इसपर लिखा, “आशीर्वाद और आभार”।
नीतू कपूर के अलावा, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर और आलिया भट्ट की बीएफएफ आकांक्षा रंजन कपूर ने भी गोदभराई की कुछ इनसाइड पिक्स शेयर की।
करिश्मा कपूर ने होने वाले माता-पिता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें रणबीर सफेद पजामे के साथ गुलाबी रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं।
वहीं होने वाले बच्चे की बुआ यानी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर के साथ पिक्चर शेयर करते हुए लिखा “डैडी टू बी”।
इसके बाद उन्होंने आलिया के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मम्मी टू बी”।
वहीं आलिया की बेस्टी आकांक्षा रंजन कपूर ने गोदभराई से मनमोहक तस्वीर साझा की, और कैप्शन में बुरी नजर से बचाने वाली इमोजी ड्रॉप की।
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने दिखाई अपने असली परिवार की झलक, हू-ब-हू हैं मां की परछांई
आलिया भट्ट की गोद भराई में करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा, मुकेश भट्ट और पूजा भट्ट भी शामिल हुए।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines