Sona Mohapatra Supports Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों चर्चाओं में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने चेतक अवॉर्ड शो होस्ट किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर सोना मोहापात्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आलिया भट्ट को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही सोना ने बॉलीवुड को भी आड़े हाथ लिया. सिंगर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं सोना मोहपात्र ने वीडियो में क्या कुछ कहा?
सोना ने आलिया भट्ट को किया सपोर्ट
आलिया भट्ट को सपोर्ट करते हुए सोना मोहपात्र ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. सोना ने वीडियो में कहा कि मैंने अभी देखा कि आलिया भट्ट को उनकी होस्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि ये अवॉर्ड शो लाइव था और लाइव का मतलब है कि कोई रीटेक ना लेना, कोई एडिटिंग नहीं और ना ही कोई फिल्टर होता है. बॉलीवुड में ये करना अपने आप में ही एक बड़ा कारनामा है.
यह भी पढ़ें: ‘पूरे देश ने लताड़ा…’, समय रैना के नए वीडियो पर भड़के ‘शक्तिमान’; मुकेश खन्ना पर कॉमेडियन ने कसा था तंज
सिंगर ने की आलिया भट्ट की तारीफ
सोना मोहपात्र ने अपने वीडियो में आगे कहा कि ज्यादातर देसी कलाकार तो माइक तक नहीं उठाते हैं. आलिया ने कोशिश की और ये अपने आप में ही एक कमाल है. ये बहुत हिम्मत की बात है. दूसरी बात ये है कि जब कोई स्टेज पर परफॉर्म करता है तो ऑडियंस का भी फर्ज बनता है कि वो उन्हें सपोर्ट करे. अक्सर अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से आए एक्टर्स बेजान बैठे रहते हैं, वो कुछ रिस्पॉन्स भी नहीं करते.
सोना मोहपात्र ने किस्सा किया शेयर
सोना मोहपात्र ने एक उधारण देते हुए कहा कि मैं एक किस्सा शेयर करती हूं. मिजवान फैशन शो को शबाना आजमी कराती हैं. इस शो में बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर और सितारे शामिल होते हैं. लेकिन ये सब बस अपने में ही लगे रहते हैं, चाहे स्टेज पर कोई भी फनी बातें बोले या कोई अच्छा गाना गाए, ये लोग बस बेजान बैठे रहते हैं. ऐसी ऑडियंस के बीच परफॉर्म करना अपने आप में ही चुनौती का काम है. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि आप लोग आलिया भट्ट को जाकिर खान से कंपेयर मत कीजिए क्योंकि जाकिर खान एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं और वो इस काम में माहिर हैं. सोना ने अपने वीडियो के अंत में कहा कि बॉलीवुड, थोड़ा हंसना सीख लो यार. सोशल मीडिया पर सोना का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines