Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में अब मशहूर एक्टर और कॉमेडियन की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। अब कहा जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा की ‘दादी’ को मेकर्स ने अप्रोच किया है। यहां बात कपिल शर्मा की असली दादी की नहीं हो रही, बल्कि कपिल के शो में बनने वाली उनकी रील दादी की हो रही है। कपिल शर्मा के शो में एक्टर अली असगर ने उनकी दादी बन पूरे देश को एंटरटेन किया है। दादी के अंदाज में अली असगर को फैंस से ढेर सारा प्यार मिला।
अली असगर को ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने किया अप्रोच
हालांकि, अब वो काफी समय से इस शो से दूर हैं। इसी बीच अब खबर मिली है कि अली असगर को ‘बिग बॉस 19’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। एक्टर को इस साल शो का ऑफर मिला है। कहा जा रहा है कि वो मेकर्स के साथ बातचीत में हैं। अली असगर कई सालों से इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा हैं। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है, तो मेकर्स उनसे ये शो साइन करवाने के लिए मोटी रकम चुकाने के लिए भी तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में आने के लिए मेकर्स ने अली असगर को भारी फीस ऑफर की है।
मेकर्स अली असगर को भारी फीस देने के लिए भी तैयार
अभी तक ये पता नहीं चला है कि इस ऑफर को लेकर अली असगर ने क्या फैसला लिया है? एक्टर इस रकम को देखकर शो में शामिल होंगे या नहीं? अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर एक्टर इस ऑफर को एक्सेप्ट करते हैं तो वो लम्बे समय बाद टीवी पर दिखाई देंगे। आपको बता दें, वो ‘दो और दो पांच’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कुटुंब’, ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘जरा नचके दिखा’, ‘F.I.R.’, ‘जीनी और जूजू’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘C.I.D.’, ‘वो तेरी भाभी है पगले’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ड्रामा कंपनी’ जैसे शोज कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फाइनल बातचीत में अनुपमा फेम स्टार, क्या शो में आएंगे नजर?
शो में दिखेगी अली असगर की असली पर्सनालिटी
इसके अलावा अली असगर को ‘शहजादा’, ‘पागलपंती’, ‘जुड़वा 2’, ‘तीस मार खान’, ‘पार्टनर’, ‘कोई आप सा’, ‘हम किसीसे कम नहीं’, ‘राज’, ‘जोश’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘चमत्कार’ और ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। अब वो सलमान खान के शो का हिस्सा बनते हुए भी नजर आ सकते हैं। अली असगर के इस रियलिटी शो में आने से फैंस खूब एंटरटेन होंगे। उनकी पर्सनालिटी रियल लाइफ में कैसी है? सभी को ये जानने का मौका भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines