Alanna Panday-Ivor McCray: बी-टाउन में एक तरफ जहां सेलेब्स की शादियों का तांता-सा लगा हुआ है। वहीं, कुछ सेलेब्स के घर बच्चे की किलकारी गूंज रही है। फिल्म टाउन से अब अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने गुड न्यूज दी है। जी हां, अलाना पांडे जल्द ही मां बनने वाली है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। फैंस अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे के लिए बेहद खुश हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
अलाना ने शेयर किया वीडियो
अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है। अलाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हम आपको पहले ही बहुत प्यार करते हैं, हम आपसे मिलने के लिए बेकरार हैं। इस वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि अलाना अपने पति इवोर मैकक्रे संग बेहद क्लोज है और साथ ही अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वीडियो में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स भी देखने को मिल रही है।
यूजर्स दे रहे बधाई
अलाना द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर अब यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और कपल को खूब बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप लोगों को बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओएमजी आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि बधाई अलाना। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर अलाना के वीडियो पोस्ट पर कर रहे हैं।
अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने बीते साल की थी शादी
बता दें कि बीते साल अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने शादी की थी। कपल की शादी के फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोरा था। साल 2019 में दोनों पहली बार मिले थे। फिर दोनों में दोस्ती हुई और एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। साल 2021 में अलाना ने अपने और इवोर के बारे में बताया था। इसके बाद दोनों ने सगाई की और फिर शादी। अब अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसके लिए दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें- बैडमिंटन चैंपयिन Mathias Boe की दुल्हनिया बनने वाली हैं Taapsee Pannu, बी-टाउन सेलेब्स भी नहीं होंगे शादी में शामिल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines