Akshra Singh: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती है। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी शादी को लेकर भी लाइमलाइट में आ जाती है। इस बीच एक्ट्रेस ने खुद ही अपनी शादी पर जवाब दे दिया है और बता दिया है कि वो कब शादी करेंगी? आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
कब शादी करेंगी अक्षरा सिंह?
दरअसल, हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा से उनकी शादी पर सवाल किया, तो एक्ट्रेस ने बेहद बेबाकी से जबाव देते हुए कहा कि आप क्यों शादी नहीं कर रही हो, तो इंटरव्यूअर ने कहा कि मैम, मैं बहुत छोटी हूं अभी। इस पर एक्ट्रेस झट से कहती हैं कि मैं भी बहुत छोटी हूं अभी। इसके आगे अक्षरा कहती हैं कि मुझे अभी अपने मां-बाप का नाम रोशन करना है। बहुत मेहनत करनी है और बहुत काम करना है अपने दर्शकों के लिए।
मैं शादी कर लूं- अक्षरा
वीडियो में अक्षरा आगे कहती हैं कि आप क्यों चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। इस पर इंटरव्यूअर कहती हैं कि नहीं मैम, ऑडियंस ऐसा पूछते हैं, तो हम नहीं पूछ सकते, तो अक्षरा कहती हैं कि नहीं पूछ सकते। अक्षरा ने आगे कहा कि फिलहाल जितनी ऑडियंस है, मैं लड़कों को दीवाना बनाने में लगी हूं। फिलहाल ये सब मत पूछो। अक्षरा ने कहा कि अगर मैं शादी करूंगी भी, तो 30 फरवरी को करूंगी।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इसके बाद इंटरव्यूअर कहती है कि मैम 30 फरवरी तो होती ही नहीं है, तो अक्षरा फट से जवाब देती है कि आ जाएगा। वहीं, अब अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि शादी करने की क्या जरूरत है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये क्या ही बोल रही हो। तीसरे यूजर ने कहा कि ये किस तरह का जवाब है। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती है। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: IFFI 2024 में Vijay 69 पर बोले Anupam Kher, कहा- मेरी खुद की लाइफ…
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines