EXCLUSIVE: IFFI 2024 में Vijay 69 पर बोले Anupam Kher, कहा- मेरी खुद की लाइफ...

Anupam Kher on Vijay 69: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस वक्त एक्टर 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) में मौजूद हैं, जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की।

Anupam Kher on Vijay 69

Anupam Kher on Vijay 69

Anupam Kher on Vijay 69, (अश्‍व‍िनी कुमार): इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) का आगाज 20 नवंबर 2024 को गोवा में हुआ था। इस वक्त ये इवेंट जोरों से चल रहा है और फिल्मी दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी हस्तियां इस इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। सिनेप्रेमियों को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है और इसलिए News24 की टीम भी इस वक्त इस फिल्म फेस्टिवल में मौजूद है। इवेंट में आने वाले सितारों से हमारी टीम एक्सक्लूसिव बात कर रही हैं और स्टार्स से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर कर रही है। हाल ही में इवेंट में टीम ने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर से बात की। आइए जानते हैं कि इस दौरान अनुपम खेर ने क्या कहा?

विज्ञापन

फिल्म ‘विजय 69’ पर बोले अनुपम खेर

55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में News24 से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘विजय 69’ पर भी बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि ‘विजय 69’ के पैरेलल में मेरी खुद की लाइफ की कहानी है। उन्होंने कहा कि आज-कल नेटफ्लिक्स पर ‘विजय 69’ चल रही है और इस फिल्म की थीम भी यही है कि एक 69 साल का बुजुर्ग आदमी से फैसला करता है कि मुझे इस ट्रायथलॉन में भाग लेना है।

विज्ञापन

दिल और दिमाग की कोई उम्र नहीं होती

अनुपम ने आगे कहा कि वो ऐसा इसलिए करता है जिससे उसे महसूस हो कि वो कुछ है। एक्टर ने कहा कि इस एहसास को जिंदा रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक फिजिकल फिटनेस की बात है, तो वो हमारे हाथ में है। अनुपम ने कहा कि दिल और दिमाग की कोई उम्र नहीं होती, वो दौड़ता रहता है और भागता रहता है।

68 की उम्र में स्वीमिंग सीखी

अगर आप अपने शरीर को फिट रखें, तो आप उस दौड़ में भागीदार बन सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं देंगे, तो मन कितनी ही दौड़ेगा, लेकिन वो उसका मुकाबला साथ में नहीं कर सकते। इसलिए जब मैं 60 का हुआ, आज से 9 साल पहले, तो मैंने फैसला किया कि मैं योगा करूंगा और दौडूगा। ‘विजय 69’ के लिए मैंने 68 की उम्र में स्वीमिंग सीखी थी।

विज्ञापन

फिल्म ‘विजय 69’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई

बता दें कि अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं और इसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आई है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ