Akshra Singh-Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की बात हो और पवन सिंह का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां, पवन सिंह जो ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पवन की लव स्टोरी के किस्से भी उनके तरह ही अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग पवन की लव स्टोरी को कौन नहीं जानता? हालांकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि पवन सिंह के बाद पॉपुलर अभिनेत्री पर किसके प्यार का खुमार चढ़ा, तो देर किस बात की है। आइए जानते हैं…
अक्षरा सिंह ने लव लाइफ पर की बात
सोशल मीडिया पर अक्सर सितारों के कई पुराने इंटरव्यू वीडियो और पॉडकास्ट नजर आ जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अक्षरा सिंह का भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपनी लव लाइफ के बारे में बताती हैं। जी हां, इस वीडियो अक्षरा ने खुद बताया कि पवन सिंह के बाद उन्होंने किसे डेट किया। वीडियो में जब अक्षरा से पूछा जाता है कि पवन सिंह के बाद किसी को डेट किया या नहीं? तो इस पर अक्षरा कहती हैं कि नहीं, किसी को डेट नहीं किया।
चंद लोग अपने फायदे के लिए…- अक्षरा
अक्षरा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि हां, कुछ तो है, कभी ऐसा लगा भी कि कोई आया लाइफ में, लेकिन डाउट्स बहुत रहे। अक्षरा ने कहा कि ऐसा लगा कि जैसे चंद लोग अपने फायदे के लिए आए और उन्हें देखकर लगता था कि ये इमोशनल नहीं है। अक्षरा की इन बातों से साफ जाहिर है कि पवन सिंह को डेट करने के बाद उन्होंने भले ही अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा हो, लेकिन उन्हें सही इंसान नहीं मिला।
नफरत में बदला प्यार!
बता दें कि दोस्ती से प्यार में बदली ये जोड़ी एक टाइम पर बहुत पॉपुलर थी। दोनों के प्यार के चर्चे किसी फिल्म की कहानी की तरह ही पॉपुलर थे और दोनों की लव स्टोरी बहुत मशहूर थी। बताते चलें कि जब अक्षरा, पवन सिंह से मिली थी, तब उनकी उम्र बेहद कम थी, लेकिन फिर भी दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए कमाल का था। हालांकि ये जोड़ी लंबे टाइम तक नहीं टिक पाई और दोनों ने अपने राहें अलग कर ली है। एक टाइम पर जहां दोनों एक-दूसरे के लिए जान देने को तैयार रहते थे। वहीं, वक्त के साथ दोनों का विवाद भी खूब पॉपुलर हुआ। हालांकि पवन सिंह ने अक्षरा संग अपने विवाद पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी।
यह भी पढ़ें- ढेर सारे इमोशन्स के साथ आती है Ishq Vishk Rebound, टीनएजर्स की दोस्ती-प्यार से बढ़कर है फिल्म
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines