ढेर सारे इमोशन्स के साथ आती है Ishq Vishk Rebound, टीनएजर्स की दोस्ती-प्यार से बढ़कर है फिल्म

Ishq Vishk Rebound Review: फिल्म ‘इश्क विश्क’ (Ishq Vishk) की फ्रेंचाइजी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ (Ishq Vishk Rebound) रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने से पहले इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आप यहां इसका रिव्यू कर सकते हैं।

ishq Vishk Rebound

ishq Vishk Rebound

Movie name: इश्क विश्क रिबाउंड

Director: निपुण अविनाश धर्माधिकारी

Movie Casts: रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान, नायला ग्रेवाल

★★★★★

Ishq Vishk Rebound Review: कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जिनकी कहानी को दर्शक आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। साल 2003 में आई एक ऐसी ही फिल्म ‘इश्क विश्क’ (Ishq Vishk) की फ्रेंचाइजी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ (Ishq Vishk Rebound) भी आ गई है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब भई फिल्म रिलीज हो गई है, लेकिन लोगों ने मन में एक सवाल ये भी रहता है कि इसको देखने जाने से पहले एक बार इसका रिव्यू पढ़ लें, तो देर किस बात की है, ये ऑर्टिकल आपके लिए है। आइए आपको बताते हैं कि कैसी है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’?

फिल्म की कहानी

सिनेमाघरों में फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की एंट्री हो चुकी है। ऐसे लोगों को इसकी कहानी के बारे में जानने की लालसा है, तो भई आपको बता देते हैं कि इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, लेकिन वो कहते हैं ना कि जब एक ग्रुप में कोई बाहर का आ जाए, तो मामला खराब हो सकता है। हालांकि इन तीनों के बीच जो शख्स आया है, उसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। फिल्म में दो दोस्तों में प्रेम-कहानी जैसा कुछ दिखाया गया है। जी हां, अब तीन दोस्तों के ग्रुप में अगर दो लव-बर्ड्स होंगे तो भई तीसरा तो कबाब में हड्डी ही कहलाएगा। अब ये जोड़ी कितने दिन टिक पाएगी और कब इस कहानी का लव एंगल बदल जाएगा ये देखने के लिए आप फिल्म देख सकते हैं।

कैसी है फिल्म?

फिल्म को देखकर ऐसा लगता है, जैसे इस फिल्म में ढेर सारे इमोशन्स हैं। हालांकि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है, जो हमने पहले ना देखा हो। इसके अलावा ये फिल्म टीनएजर्स की दोस्ती-प्यार को दिखाने का काम करती है। साल 2003 में आई फिल्म ‘इश्क विश्क’ के सामने ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ को देखा जाए, तो आज के हिसाब से फिल्म बढ़िया है। युवा पीढ़ी की बात करें तो उन्हें ये फिल्म ज्यादा पसंद आ सकती है और टिकट खिड़की पर चलने का इसका ये सबसे बड़ा प्वॉइंट हो सकता है।

कैसी है एक्टिंग-डायरेक्शन ?

वहीं, अब अगर एक्टिंग की बात करें तो भई फिल्म के किरदारों के हिसाब से सबने बढ़िया एक्टिंग की है, जो दर्शकों को बिल्कुल बोर नहीं करेगी। लगभग 2.15 घंटे की इस फिल्म में आपको दोस्ती और प्यार का बॉन्ड अपनी ओर खींच सकता है। इसके साथ ही अगर फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो Nipun Dharmadhikari ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। नेचर की खूबसूरती को बेहद शानदार तरह से दिखाया गया है। इसी के साथ फिल्म को तीन स्टार।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ