कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा में बना हुआ है. इसके तीसरे सीजन की स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर का जा रही है. ऐसे में अब इस वीकेंड पर आने वाला इसका एपिसोड बेहद ही रोचक और दिलचस्प होने वाला है. इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है. दरअसल, इस वीकेंड कपिल के शो में अक्षय कुमार आने वाले हैं, जो शो में होने के बाद कपिल की बतौर होस्ट छुट्टी कर देंगे. प्रोमो में वह कॉमेडियन को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.
कपिल शर्मा वर्सेज अक्षय कुमार
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रोमो में देखने के लिए मिल रहा है कि अक्षय कुमार अपने जोक्स से कपिल को घेरते हुए नजर आ रहे हैं. हर बार की तरह ही खिलाड़ी कुमार ने अपने जोक्स और मजेदार जवाब से माहौल और मजेदार बना दिया. जब कपिल ने उनकी लेट एंट्री पर तंज कसा, तो अक्षय ने झट से कहा, ‘अरे, मुझे पहले पैसे नहीं मिले!’ वहीं, कपिल ने उनकी फिल्मों की लंबी लिस्ट पर पूछा कि यह टैलेंट का नतीजा है या जरूरतों की वजह से? तो अक्षय अपने जवाब से कपिल पर पलटवार करते हुए कहा, ‘तेरा शो तीन सीजन से चल रहा है, दो फिल्में हैं और अब कैफे भी… तू बता टैलेंट ज्यादा है या जरूरतें?’ यह हंसी-ठिठोली पूरे एपिसोड का हाइलाइट रही.
यह भी पढ़ें: आमिर खान ने रिजेक्ट की राजकुमार हिरानी की नई फिल्म की स्क्रिप्ट, शूटिंग पर लगा ब्रेक
असली हीरोज को दी अक्षय कुमार ने इज्जत
एपिसोड में अक्षय की स्टंटमैन के प्रति दयालुता वाली इमेज भी सामने आई. डायरेक्टर्स महेश भट्ट और अब्बास-मस्तान ने बताया कि अक्षय हमेशा सबसे रिस्की स्टंट्स खुद करते थे. इस मौके पर कपिल ने मंच पर उन स्टंटमैन को बुलाया जो सालों से अक्षय के साथ काम कर रहे हैं. एक्टर ने भावुक होकर कहा, ‘मेरे लिए असली हीरो यही हैं… इनके बिना मेरा करियर नहीं होता.’ स्टंटमैन ने भी खुलासा किया कि अक्षय ने चुपचाप यूनियन के सभी सदस्यों का लाइफ इंश्योरेंस करवाया है और सालों से प्रीमियम भी खुद भरते आ रहें हैं. यह पल दर्शकों के दिल को छू गया.
‘हेरा फेरी 3’ की झलक और होली का धमाका
इतना ही नहीं, कपिल शर्मा के शो में ‘हेरा फेरी 3’ की झलक दिखाई गई. किकू शारदा ने बाबूभाई का रोल जमकर निभाया, तो कृष्णा अभिषेक ने सुनील शेट्टी का किरदार गजब तरीके से पेश किया. इसी बीच अक्षय खुद मंच पर उतरे और ‘बाबूराव का स्टाइल है’ गाते हुए ऐलान कर दिया कि यह गाना फिल्म में भी रहेगा. आखिर में अक्षय ने होली-स्टाइल वॉटर बैलून फाइट शुरू कर दी और मंच पर कपिल के सेट पर मौजूद सभी लोग भीग कर मोमेंट को एन्जॉय कर रहे थे और हंस रहे थे.
यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी के बंधन में बंधेंगी ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर, राधे मां का मिलेगा आशीर्वाद
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines