Sky Force Trailer: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के साथ एक्शन से भरपूर धमाका करने आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म में अक्षय के डायलॉग्स इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म की कहानी एक वर्ल्ड टॉप क्लास के एयर फोर्स पायलट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता है।
अक्षय कुमार के शानदार डायलॉग्स और दमदार अभिनय की वजह से ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रही है। चलिए आपको बताते हैं ट्रेलर में दिखने वाले वो 5 दमदार डायलॉग्स के बारे में।
फिल्म के दमदार डायलॉग्स
पड़ोसियों को बताना होगा कि हम भी घुसकर मार सकते हैं।
दूसरा गाल नेता दिखाते हैं, हम फौजी नहीं।
जब जंग में कोई बाउंड्रीज नहीं होतीं तो ट्रेनिंग में क्यों रखूं।
कौन जनाब..कौन जनाब…तेरा बाप हिंदुस्तान।
हम सबके अंदर जो आग भरी है, आज वही आग हम सरगोधा पर बरसाएंगे…पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाएंगे।
ट्रेलर को किया जा रहा पसंद
फिल्म के ट्रेलर से लेकर अब तक के रिव्यूज में इसे ब्लॉकबस्टर पहले से ही कहा जा रहा है। कुछ डायलॉग्स तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनसे फिल्म की जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स की झलक मिलती है। फिल्म के निर्माता इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ये फिल्म दर्शकों को ना केवल मनोरंजन देगी, बल्कि उनमें देशभक्ति का जज्बा भी पैदा कर देगी।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
अक्षय कुमार की ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक्शन फिल्म प्रेमियों को इसमें हर वो एलिमेंट्स मिलेंगे, जिनकी वो तलाश कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा दूसरे सितारे भी नजर आएंगे, जिनकी परफॉर्मेंस को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
‘स्काई फोर्स’ फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को पर्दे से चिपके रहने पर मजबूर कर देगा। फिल्म के डायलॉग्स न केवल फिल्म के ट्रेलर में हिट हो गए हैं, बल्कि अक्षय कुमार के फैंस को भी खूब भा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के 3 झूठ हुए एक्सपोज, जिनकी मां पांडे को भी नहीं थी भनक!
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines