Akshay Kumar: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हर कोई खिलाड़ी कुमार की फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है, लेकिन इस बीच अक्षय से जुड़ी आ रही खबर फैंस की चिंता बढ़ा रही है। अक्षय को लेकर फैंस में अलग क्रेज रहता है, लेकिन जब लोगों ने खिलाड़ी का चोटिल देखा, तो हर किसी को उनकी चिंता सताने लगी और लोगों ने अक्षय के जल्द ठीक होने की दुआ की।
फैंस को हुई खिलाड़ी की चिंता
दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार को जुहू में देखा गया। इस दौरान एक्टर के हाथ में चोट लगी नजर आई और उनके हाथ पर बैंडेंड लगा दिखा। साथ ही एक्टर का चेहरा भी थोड़ा उदास नजर आया, लेकिन भई खिलाड़ी तो खिलाड़ी हैं। भला वो अपने फैंस का दिल कैसे तोड़ सकते हैं।
अक्षय के फेस पर दिखा दर्द
जी हां, अपने दर्द को भूल अक्षय ने फैन की विश पूरी की और उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान कुछ पुलिसवाले भी एक्टर की फोटो खींचते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार व्हाइट कलर की शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, लेकिन उनके फेस पर चोट का दर्द साफ नजर आ रहा था।
लोगों ने की एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ
अब भई फैंस के सामने जैसे ही अक्षय का ये वीडियो आया, तो हर कोई टेंशन में आ गया। सभी को खिलाड़ी की चिंता होने लगी और लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। जी हां, इस वीडियो पर भी लोगों ने कमेंट्स के जरिए अक्षय के जल्द ठीक होने की दुआ की है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आपको क्या हुआ, आप जल्दी ठीक हो जाएं। दूसरे ने लिखा कि आप सुपरस्टार हैं, भगवान से दुआ है आप जल्दी ठीक है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर गोलियां चलते ही जिस शख्स ने ली थी जिम्मेदारी, उसपर एक्शन 12 दिन बाद क्यों?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines