हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भरी महफ़िल में अक्षय कुमार ने Rajpal Yadav को किया बेइज्जत? वायरल वीडियो पर एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Akshay Kumar Rajpal Yadav Viral Video Truth: कुछ दिन पहले भूत बंगला के एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार और राजपाल यादव के बीच ऐसा वाक्या हो गया, जिसकी वायरल वीडियो देखकर राजपाल के फैंल को बुरा लगा. लोगों ने कहा कि यह उनकी बेजज्ती थी. अब खुद एक्टर ने इस पर सफाई दी है.

विज्ञापन
Akshay Kumar insulted Rajpal Yadav Controversy

Akshay Kumar insulted Rajpal Yadav Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इनसे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय का राजपाल के साथ किया गया बर्ताव, फैंस को पसंद नहीं आया. उन्होंने राजपाल का अपमान करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह भी पढ़ें: ‘कल मुझे कुछ हो जाए तो…’, मोनालिसा के छेड़छाड़ वाले आरोपों पर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

क्या हुआ था उस वीडियो में?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन इवेंट में दिख रहे थे. उनके साथ प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर और कनिका मान जैसी अभिनेत्रियां थीं. इवेंट पर राजपाल यादव भी वहां पहुंचे. जब फोटो खिंचवाई जा रही थी, तो अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को इशारा करके साइड में खड़े होने को कहा. अक्षय का ये जेश्चर फैंस को पसंद नहीं आया.

विज्ञापन

फैंस को आया गुस्सा

राजपाल यादव के फैंस को अक्षय कुमार का ये बर्ताव बिल्कुल भी ठीक नहीं लगा. वीडियो देखकर कई लोग गुस्सा हो गए. कुछ ने लिखा कि अक्षय कुमार ने राजपाल यादव की भरी महफ़िल में बेइज्जती कर दी. लोग बोले, “राजपाल को हीरोइनों के बीच खड़ा नहीं होने दिया.” वीडियो पर कमेंट्स में बेइज्जती और अपमान की बातें छा गईं.

यह भी पढ़ें: मेरा रेप करोगे क्या…’, वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, रो-रोकर बताईं

विज्ञापन

राजपाल यादव ने बताई असली बात

इस कंट्रोवर्सी के बाद वायरल वीडियो पर राजपाल यादव खुद सामने आए और सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा कि यह कोई बेइज्जती नहीं थी. असल में वे थोड़ा लेट पहुंचे थे और जल्दी में बीच में आ गए. अक्षय कुमार ने सिर्फ यह कहा कि महिलाओं को बीच में रखें. अक्षय एक तरफ खड़े होंगे और राजपाल दूसरी तरफ.

अक्षय का रिवाज बताया

राजपाल यादव ने कहा, “अक्षय पाजी का यह रिवाज है. जब तीन लड़कियां और दो लड़के होते हैं, तो लड़कियों को बीच में रखा जाता है. यह सम्मान की बात है, बेइज्जती नहीं.” उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार उनसे बहुत प्यार करते हैं और दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. राजपाल ने जोड़ा कि बाहर से देखने वालों को गलतफहमी हो गई, लेकिन असल में सब कुछ पहले से तय था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 7 फेरे या स्क्रीप्टेड ड्रामा… कब और कहां हुई शादी? Badshah की खामोशी ने खड़े किए बड़े

दोनों अभिनेताओं का रिश्ता

राजपाल यादव और अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में साथ नजर आने वाले हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि दोनों एक्टर्स इससे पहले भूल भुलैया, भागम भाग जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. राजपाल यादव ने कहा कि अक्षय हमेशा मजाक करते रहते हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं. इस घटना को लेकर उन्होंने हंसी-मजाक में भी बात की.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ में अक्षय कुमार को कैसे मिला विलेन का रोल? ‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola