Glory Bawa, Akshay Kumar: बॉलीवुड सितारे अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। फिर चाहे वजह जो भी हो… जी हां, इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘सिरफिरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, तो दूसरी तरफ अक्षय ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो फैंस का दिल जीत रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अक्षय ने ऐसा क्या किया है?
अक्षय ने की मदद
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले एक पंजाबी सिंगर की मदद की है। खिलाड़ी कुमार ने पंजाबी सिंगर ग्लोरी बावा की 25 लाख रुपये देकर मदद की है। गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर ग्लोरी बावा की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगी थी।
ग्लोरी बावा ने की चर्चा
ग्लोरी बावा ने इस पर बात भी की और इस दौरान हिंदुस्तान टाइम्स को को सिंगर ने बताया कि उन्होंने मेरी बहुत मदद की है, इसके बारे में आपको बता नहीं सकती। सिंगर ने आगे कहा कि अक्षय ने इसे मदद का नाम देने से मना कर दिया है। खिलाड़ी का कहना है कि ये कोई मदद नहीं है बल्कि ये वो चीज है जो कोई भी भाई अपनी बहन के लिए करता। मैंने भी वही किया है।
कौन हैं सिंगर ग्लोरी बावा?
अब लोगों के मन में सवाल है कि सरकार से मदद मांगने वाली और अक्षय ने जिनकी मदद की है वो कौन हैं? तो आपको बता देते हैं कि पंजाबी सिंगर ग्लोरी बावा कोई और नहीं बल्कि पद्मभूषण सिंगर गुरमीत बावा की बेटी हैं। बता दें कि गुरमीत बावा एक लोकगायिका थीं। इतना ही नहीं बल्कि वो एक सांस में गाने के लिए भी जानी जाती थीं। इसके अलावा गुरमीत बावा, दूरदर्शन पर गाने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। बताते चलें कि पद्मभूषण से सम्मानित गुरमीत बावा अब हमारे बीच नहीं हैं। जब वो 77 साल की थी तो उनका निधन हो गया था।
कब रिलीज होगी अक्षय की फिल्म?
इसके साथ ही अगर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सिरफिरा’ की बात करें तो 12 जुलाई 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि क्या अक्षय की ये फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल दिखा पाएगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- Nataša बार-बार दे रही Hardik से अलग होने का हिंट, ना कोई पोस्ट, ना कोई बयान… क्या है माजरा?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
28 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines