Akshay Kumar-Shikhar Dhawan: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने शिखर धवन को हौसला रखने की सलाह दी है।
इसके लिए एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय ने शिखर के लिए ये पोस्ट क्यों शेयर किया है?
यह भी पढ़ें- प्यार, शादी और अब तलाक, 14 साल बाद अलग हुए Isha Koppikar-Timmy Narang
‘खिलाड़ी’ ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शिखर की पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इस पोस्ट को देखकर मैं भावुक हो गया। मैं जानता हूं कि एक पिता के रूप में अपने बच्चे को ना देख पाना और उससे ना मिल पाना बहुत दर्दनाक होता है। हौसला रख शिखर…. हम में से लाखों लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्द ही अपने बेटे से मिलें। भगवान भला करें।
शिखर धवन ने हाल ही में बेटे के लिए किया भावुक पोस्ट
बता दें कि हाल ही में शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। अपने पोस्ट में क्रिकेटर ने बेटे के साथ वीडियो कॉल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। साथ ही इसको शेयर करते हुए शिखर ने कैप्शन में लिखा है कि मुझे तुम्हें देखे करीब एक साल हो गया है और लगभग तीन महीने से मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है। मेरे बच्चे तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और इसके लिए मैं ये पोस्ट शेयर कर रहा हूं।
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं- शिखर ने बेटे के लिए लिखा
शिखर ने आगे लिखा कि मैं सीधे तौर पर आपसे कनेक्ट नहीं कर सकता, लेकिन टेलीपैथी (उसके मन की बातें जान लेना) के जरिए तुमसे जुड़ा हूं। मेरे बच्चे मुझे तुम पर गर्व है और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो। पापा तुम्हें हमेशा याद करते हैं और तुमसे बहुत प्यार भी करते हैं। मैं हमेशा उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब हम दोबारा मिलेंगे। जोरा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं….पापा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines