बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे। फिल्म ने टिकट खिड़की पर खूब कमाई की और अब फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्म नहीं देखी है और वो घर बैठे ही इसका मजा लेना चाहते हैं। अगर आप भी फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी?
किस ओटीटी पर आएगी ‘हाउसफुल 5’?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो Binged वेबसाइट के अनुसार, फिल्म 1 अगस्त 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपडेट देंगे।
फिल्म की टोटल कमाई
इसी के साथ अगर ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी और खूब नोट छापे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 234.11 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की है। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला है और दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भी कई बड़े स्टार्स हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
इसके अलावा अगर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे कमाल के स्टार्स हैं।
ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स?
इसके अलावा अगर फिल्म के रिव्यू की बात करें तो अक्षय कुमार की इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिव्यू मिला था। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाकर रखी और खूब नोट छापे। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए कंफर्म माना जा रहा ये कंटेस्टेंट, कई रियलिटी शो में आ चुका है नजर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines