The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ खत्म हो गया है. शो के फाइनल एपिसोड में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार नजर आए. इस दौरान कपिल और अक्षय ने खूब मस्ती की. हालांकि, बातों-बातों में अक्षय ने कपिल की टांग भी खींची और कॉमेडियन ने इसका शानदार जवाब भी दिया. आइए जानते हैं कि दोनों ने ऐसा क्या कहा?
क्या बोले अक्षय कुमार?
दरअसल, शो में अक्षय कुमार ने मामले पर तंज कसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि कपिल ने शो के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर कर लिए हैं. इसके पहले वो सोनी पर आया करते थे और इसके पहले उन्हें कलर्स पर देखा जाता था. अभी वो दो फिल्में भी कर रहे हैं और अपना रेस्टो तक खोल दिया. इतनी इनकम है कि वहां पर तो गोलियां तक चल गई. हालांकि, कपिल ने इस पर कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया और बात को हंसकर टाल दिया.
अक्षय की मिडिल क्लास आदत
इसके अलावा शो में अक्षय कुमार ने अपनी मिडिल क्लास आदत के बारे में भी बात की. शो में अक्षय ने कहा कि आज भी उनकी एक आदत है कि वो अपने घर के किसी भी कमरे में अगर जाते हैं और उन्हें लाइट जलती दिखती है, तो वो तुरंत स्विच बंद कर देते हैं. अक्षय ने कहा कि इससे कुछ खासा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पता नहीं क्यों आदत-सी हो गई है.
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’
गौरतलब है कि इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अक्षय की ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है और शानदार कलेक्शन कर रही है. खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
यह भी पढ़ें- 33 साल पहले हुई थी बॉलीवुड के आइकॉनिक विलेन की मौत, चंद मिनटों में छीन गई थीं सांसें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines