हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार ने क्यों बदला था अपना नाम? दिलचस्प है एक्टर से जुड़ा ये किस्सा

Akshay Kumar Throwback: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले अपना असली नाम बदल लिया था. वहीं इसके पीछे का कारण भी अक्षय कुमार ने खुद ही रिवील किया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अक्षय कुमार ने फिल्मों में आने से पहले क्यों नाम बदला था.

विज्ञापन
अक्षय कुमार ने फिल्मों में आने से पहले बदला था नाम (Pic Credit- Instagram)

Akshay Kumar Throwback: बॉलीवुड सितारों की लाइफ से जुड़े कई किस्से हैं जो काफी दिलचस्प रहे हैं. किसी ने अपना नाम बदलकर बॉलीवुड में एंट्री की तो वहीं किसी ने अपने रियल नाम को ही अपनी पहचान बनाई. आज हम अक्षय कुमार के नाम बदलने वाले किस्से के बारे में बात करने जा रहे हैं. अक्षय कुमार के फैंस को ये तो पता है कि अक्षय कुमार ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था, लेकिन इसके पीछे का कारण कुछ ही फैंस को पता है. आज हम आपको ये भी बताने जा रहे हैं कि आखिर अक्षय कुमार को फिल्मों में आने से पहले नाम बदलने का आइडिया क्यों आया था. चलिए इस दिलचस्प किस्से पर एक नजर डालते हैं.

क्या था असली नाम?

फिल्मों में आने से पहले अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया था. जब एक्टर ने फिल्मों में एंट्री का मन बनाया तो उन्होंने अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया. Galatta Plus को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुद ही इसका कारण बताया था कि आखिर उन्होंने अपना नाम क्यों बदला था. आमतौर पर एक्टर्स ज्योतिष की सलाह लेकर अपना नाम बदलते हैं, लेकिन अक्षय कुमार ने किसी भी पंडित और किसी भी ज्योतिष की सलाह के चलते नाम नहीं बदला था.

यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के कंफर्म कंटेस्टेंट्स! शो में धमाल मचाएंगी ये 7 हिट जोड़ियां; चेक करें लिस्ट

विज्ञापन

क्यों बदला नाम?

इंटरव्यू में एक्टर ने बताया, ‘मैंने महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ में 8 सेकंड का किरदार निभाया था. मेरा रोल एक्ट्रेस को मार्शल आर्ट्स सिखाने का था. इस फिल्म के लीड एक्टर कुमार गौरव थे. वहीं इस फिल्म में उनका नाम ‘अक्षय’ था, तो मुझे ये काफी अच्छा लगा और ये मेरी पहली फिल्म भी थी. इसके बाद मैंने सोचा कि मैं अपना नाम बदल लेता हूं.’ बस फिर क्या था राजीव हरिओम भाटिया से एक्टर बॉलीवुड के अक्षय कुमार बन गए. देश के साथ-साथ आज उनका नाम विदेशों में भी फेमस है और उन्हें हर कोई जानता है.

यह भी पढ़ें: शराब पीए बिना रिकॉर्डिंग नहीं कर पाता था ये मशहूर सिंगर, फिर किसके कहने पर बिना पेग लगाए रिकॉर्ड किया गाना?

विज्ञापन

हर जॉनर की फिल्मों से जीता दिल

बता दें अक्षय कुमार बॉलीवुड में कॉमेडी से लेकर एक्शन तक फिल्में दे चुके हैं और ऑडियंस को हर जॉनर से एंटरटेन कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर की ‘हैवान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आए. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola