Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार रियल लाइफ में काफी चुलबुले हैं. फिल्म के सेट पर एक्टर अपनी स्टारकास्ट के साथ प्रैंक भी करते नजर आते हैं. एक्टर के किस्से काफी मशहूर हैं. कई ऐसे सितारे हैं जो अक्षय कुमार के इस जॉली नेचर का जिक्र अपने इंटरव्यूज में भी करते हैं. आज हम आपको अक्षय कुमार के एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका जिक्र उन्होंने खुद ही अपने शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में किया. इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्होंने एक पार्टी के दौरान एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. वहीं एक्टर ने ये भी बताया और इसके बाद वो खुद भी घबरा गए थे. चलिए जानते हैं आखिर अक्षय कुमार से जुड़ा ये किस्सा क्या है.
अक्षय कुमार का पुराना किस्सा
दरअसल अक्षय कुमार के रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में ‘शार्क टैंक’ के स्टार्स अमन गुप्ता, नमिता थापर और अनुपम मित्तल नजर आए थे. इस दौरान अमन गुप्ता ने अक्षय कुमार से पूछा कि आपकी लाइफ का बेइज्जती वाला इंसिडेंट क्या था. इस पर अक्षय कुमार ने अपने पुराने किस्से को फैंस के सामने शेयर किया. एक्टर ने बताया कि एक बार मैं और मेरा दोस्त पार्टी में गए थे और वहां एक शख्स था जो बार-बार मेरे दोस्त को अपशब्द बोल रहा था. मैंने उसे रोका और अपशब्द इस्तेमाल करने के लिए मना भी किया.
यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका ने बेटी ‘दुआ’ के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
शख्स को जड़ दिया था थप्पड़
एक्टर ने आगे बताया कि कई बार रोकने के बाद जब वो नहीं माना तो मैंने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. मेरे एक थप्पड़ से ही वो शख्स बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया और इस घटना के बाद मेरा दोस्त भी परेशान हो गया. उस वक्त मैं भी घबरा गया और मुझे शर्मिंदगी महसूस होने लगी. मैं प्रार्थना कर रहा था कि बस वो उठ जाए. हालांकि बाद में उसे होश आ गया. लेकिन उसे थप्पड़ मारना मेरी सबसे बड़ी गलती थी और ये पल मेरे लिए बेइज्जती से भरा था.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के मेकर्स को मिला कानूनी नोटिस? ‘शूरवीर’ गाने पर मचा बवाल, सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्मों से जीता दिल
एक्टर ने आगे बताया कि आज के समय में मैं ऐसा हूं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो मैं रिएक्ट भी नहीं करता हूं. बता दें अक्षय कुमार फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स और कॉमेडी सीन्स से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. एक्टर उन कलाकारों में शामिल हैं जो हर जॉनर की फिल्में कर लेते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ झलकियां भी शेयर करते रहते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines