बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. अक्षय के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर कब रिलीज किया जाएगा. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का टीजर 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में शादी, 17 में जुड़वा बच्चों की मां, 18 में तलाक…, दर्दभरी है इस एक्ट्रेस की कहानी, बच्चों को आज तक नहीं पता पिता का नाम

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा 'भूत बंगला' का टीजर

रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार 9 को अपना लकी नंबर मानते हैं, यही कारण है कि 9 मार्च को इस फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर्स 9 मार्च से 18 मार्च के बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ अटैच कर सिनेमाघरों में जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix की इस सीरीज के हर सीन में है जबरदस्त सस्पेंस, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb ने दी 7.3 की रेटिंग

'भूत बंगला' का पहला गाना हुआ रिलीज

'भूत बंगला' का पहला गाना 'राम जी आपका भला करेंगे' रिलीज किया जा चुका है और यह काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, तबू, वामिका गब्बी, जीशु यू सेनगुप्ता, परेश रावल, मनोज जोशी और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. 'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज की जाएगी. आपको बता दे कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में दे चुकी है 'भूत बंगला' से पहले प्रियदर्शन ने 'गरम मसाला', 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. यह फिल्म में लोगों को खूब पसंद आई थी. हालांकि अब सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा कमाल करती है.