---विज्ञापन---

Akshara Singh: भोजपुरी छोड़ मराठी रंग में रंगी अक्षरा सिंह, शेयर किया ये खास वीडियो

Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए खास वीडियो (Akshara Singh Video) शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड […]

Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए खास वीडियो (Akshara Singh Video) शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।

अभी पढ़ें Taapsee Pannu: पैपराजी पर भड़कीं तापसी पन्नू, यूजर्स ने किया ट्रोल

---विज्ञापन---

मराठी सीख रही हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों मराठी सीख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट वीडियो साझा कर फैंस को सरप्राइज किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मराठी सॉन्ग पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। अक्षरा सिंह ने मराठी सीखने का क्रेडिट निशांत भट्ट को दिया है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस’ में निशांत भट्ट संग नजर आ चुकी हैं। शो के बाद ही इनका बॉन्ड काफी स्ट्रांग बन चुका है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फैंस ने लुटाया प्यार

भोजपुरी बाला का यह मराठी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। महज कुछ देर पहले साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस के साथ कई सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

भोजपुरी क्वीन हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहे जाने वाली अक्षरा सिंह ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी फीस बढ़ाने का ऐलान किया है।

अभी पढ़ें ‘सीता रामम’ में मृणाल ठाकुर के परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुईं कंगना, बोलीं- ‘जिंदाबाद ठाकुर साब’

---विज्ञापन---

बिग बॉस OTT में आ चुकी हैं नजर

भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।हालांकि एक्ट्रेस यह शो तो नहीं जीत पाई लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।

अभी पढ़ें  मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 22, 2022 02:09 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola