Hari Hara Veera Mallu के लिए करना होगा इतना इंतजार, Pawan Kalyan की फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट क्या?

पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की नई रिलीज डेट की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर जैसे ही ये बड़ा अपडेट सामने आया, तो हर कोई खुशी से झूम उठा। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी?

Hari Hara Veera Mallu

‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट। image credit- imdb

पॉपुलर एक्टर पवन कल्याण अक्सर ही अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को भी पवन की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब पवन की आने वाली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ पर भी बड़ा अपडेट आया है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि ये अपडेट फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या सामने आया है?

फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट

दरअसल, पवन की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट की चर्चा फिर से होने लगी है। पहले इस फिल्म को 12 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। वहीं, अब फिल्म की नई रिलीज डेट की चर्चा सुनने में आई है। तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट की मानें तो पवन की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ अब जुलाई में रिलीज हो सकती है।

अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ भी हो रही रिलीज

इसके अलावा अगर फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के डिजिटल राइट्स रखने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की मानें तो फिल्म को 18 जुलाई, 2025 को रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि इसी दौरान अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ में आ रही है, लेकिन वो इस फिल्म से एक हफ्ते पहले रिलीज हो जाएगी। फिल्म ‘घाटी’ 11 जुलाई 2025 को रिलीज कर दी जाएगी।

फैंस कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार

बता दें कि अभी तक फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है और ऑफिशियली फिल्म की रिलीज डेट आने बाकी है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। पहले भी फिल्म रिलीज होते-होते रह गई थी। अब देखना होगा कि फिल्म के मेकर्स कब इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाएंगे।

पवन कल्याण की पहली पैन इंडिया फिल्म

वहीं, अगर फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की बात करें तो इस फिल्म को ए.एम. ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जो एक अलग ही कहानी दिखाएगी। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्टर विलेन के रोल में दिखेंगे। बता दें कि ये फिल्म पवन कल्याण की पहली पैन इंडिया फिल्म होने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ