साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की कार का एक बार फिर से एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस हादसे में अजित को कुछ नहीं हुआ है और वो ठीक हैं। ये हादसा तब हुआ जब अजीत बेल्जियम में रेसिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। हालांकि, इस रेस में वो जीत भी गए हैं और दूसरे स्थान पर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्राइज लेते हुए अजीत की फोटोज भी वायरल हो रही हैं।
अजित की कार का एक्सीडेंट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो अजित कुमार का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीत कुमार की कार बेहद स्पीड़ में है और अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाती है। सामने आए वीडियो में कार डिवाइडर से टकराने के बाद वापस भी मुड़ती है और उसके कई पार्ट डेमैज हो जाते हैं।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की थी स्पीड़
घटना के बाद अजित के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, उनकी कार के आगे और पीछे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। कार रेस की प्रैक्टिस के दौरान ऐसी घटनाएं आम हैं। बता दें कि अजीत की कार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और एक्टर अपकमिंग रेस के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे।
Ajith Kumar
अजीत ने जीत की हासिल
हालांकि, अजीत ने जरा भी हिम्मत नहीं हारी और कार रेस में हिस्सा लिया। इसका रिजल्ट ये हुआ कि अजीत इस रेस में दूसरे नंबर पर रहे। सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के संग उनकी फोटो भी वायरल हो रही है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अजीत की कार का एक्सीडेंट हुआ है। जी हां, इसके पहले भी फरवरी महीने में दो बार अजीत की कार का एक्सीडेंट हुआ था, तब भी एक्टर को लेकर फैंस परेशान हुए ते, लेकिन चिंता की बात नहीं है, अजीत ठीक हैं।
यह भी पढे़ं- क्यों बार-बार उड़ रही महवश-चहल की डेटिंग रूमर्स? फिर इंटरनेट पर लगने लगे कयास
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines