Ajay Devgan On Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: इस बार दिवाली के मौके पर थिएटर्स में डबल धमाका देखने को मिला जब बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हुआ। एक तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ तो दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’। दोनों ही फिल्मों में स्टार्स की भरमार रही, जिसकी वजह से दोनों ही फिल्मों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने ANI से बात करते हुए अपने करियर, ‘सिंघम अगेन’ की सफलता और फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर को लेकर खुलकर बात की है।
रोहित शेट्टी के साथ अपने बॉन्ड पर बोले अजय
एक्टर ने कि उनके जीवन में बहुत कुछ नहीं बदला है, लेकिन समय के साथ उनकी परिपक्वता और धैर्य में इजाफा हुआ है, खासकर जब से उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। इस दौरान अजय ने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने इस जोड़ी की सफलता के पीछे शेट्टी के साथ विश्वास और समझ को अहम बताया
एक्टर ने ANI से बात करते हुए कहा- ‘रोहित शेट्टी के साथ मेरी केमिस्ट्री और व्यक्तिगत संबंध हमारे काम को एक नई ऊंचाई तक ले जाते हैं। वो जानते हैं कि मुझसे कैसे बेस्ट निकलवा सकते हैं और हम एक-दूसरे के काम को पूरी तरह से समझते हैं।’ इस रिश्ते का असर उनकी फिल्मों में दिखता है और ‘सिंघम अगेन’ भी इसी का एक जीता-जागता उदाहरण है।
अजय ने की अर्जुन कपूर की तारीफ
इंटरव्यू में अजय देवगन ने फिल्म में अपने को-स्टार अर्जुन कपूर की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘अर्जुन कपूर के साथ काम करना शानदार रहा। मुझे खुशी है कि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा सम्मान मिला और लोग उनकी भूमिका को खूब पसंद कर रहे हैं। जब कोई कलाकार मेहनत करता है और प्रतिभाशाली होता है, तो उसे अपना हक मिलना ही चाहिए। मुझे लगता है कि ये अर्जुन के लिए एक अच्छी शुरुआत है।’
‘भूल भुलैया 3’ के साथ क्लैश पर रिएक्शन
इस सफलता के बावजूद ‘सिंघम अगेन’ को ‘भूल भुलैया 3’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर का सामना करना पड़ा। अजय देवगन ने इस क्लैश पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ‘हमने इस टक्कर को टालने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन कभी-कभी चीजें हमारे हिसाब से नहीं होतीं। मैं कभी नहीं चाहता कि किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टकराव हो, क्योंकि इससे इंडस्ट्री को नुकसान होता है। लेकिन फिर भी, दोनों फिल्में अच्छा कर रही हैं, तो सब कुछ ठीक है।’
अजय का कहना है कि क्योंकि उनकी फिल्म की थीम ही कुछ ऐसी थी कि दिवाली के मौके पर ही रिलीज करना बनता था। इसलिए वो भी मजबूर हो गए थे, उन्हें फिल्म को 1 नवंबर को ही रिलीज करना ही पड़ा।
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे Bhool Bhulaiyaa 3 और Stree 2 जब देखेंगे बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines