बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। ईद के मौके पर सलमान खान अपने फैंस को ईदी देने आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि सिकंदर के साथ अजय देवगन भी सिनेमाघरों में रेड मारने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन और राजकुमार गुप्ता स्टारर फिल्म ‘रेड’ ने इंडिया में 100 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन करते हुए सफलता हासिल की थी। अब इसका दूसरा पार्ट ‘रेड 2’ आने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स आपके लिए टीजर रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
सिकंदर के साथ दिखेगा टीजर
पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर अगले हफ्ते के आखिर तक डिजिटल रूप से रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके बाद सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ सभी मल्टीप्लेक्स में ‘रेड 2’ का टीजर दिखाया जाएगा। जाहिर है कि अजय देवगन ने पिछले साल 2024 में ‘रेड 2’ की घोषणा की थी। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी हैं, जो विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने रिलीज से पहले फैमिली को दिखाई ‘सिकंदर’, मुंबई में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग
मल्टीप्लेक्स मालिकों संग हुई डील
अजय देवगन, कुमार मंगत और भूषण कुमार अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘रेड 2’ के जरिए सीधे दर्शक तक पहुंचने के लिए तैयार हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, कुमार मंगत, भूषण कुमार और अजय देवगन ने मल्टीप्लेक्स के मालिकों संग पहले ही डील कर ली है। वह फिल्म के टीजर को केडीएम सिंगल स्क्रीन मालिकों को भेजेंगे जिससे वह अपनी मर्जी के हिसाब से उसे स्क्रीन पर दिखा सकें। सूत्र ने यह भी बताया कि ‘रेड 2’ का टीजर अगले हफ्ते डिजिटल लॉन्च किया जाएगा लेकिन 30 मार्च को इसे बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
क्या थी रेड की कहानी?
गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारी पर बेस्ड है। दरअसल, 16 जुलाई 1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बिजनेसमैन, कांग्रेस विधायक और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सरदार इंदर सिंह के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी। फिल्म की कहानी इसी सच्ची घटना पर बेस्ड है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines