Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: 'रेड 2' की आंधी में उड़ गई 'भूतनी', जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड में इन दिनों अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का बोलबाला देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार चांद लगाते हुए अब तक करोड़ों में कमाई कर ली है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

Raid 2 Vs The Bhootni Box Office Collection

Raid 2 Vs The Bhootni Box Office Collection

विज्ञापन

बॉलीवुड में इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। अजय देवगन की ‘रेड 2’ और संजय दत्त स्टारर ‘द भूतनी’। जहां एक ओर ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं, वहीं ‘द भूतनी’ की हालत चिंताजनक होती जा रही है। चलिए आपको बताते हैं तीसरे दिन के आंकड़ें क्या कहते हैं।

‘रेड 2’ ने तीसरे दिन कैसा किया कलेक्शन?

तीसरे दिन के आंकड़ों की बात करें तो ‘रेड 2’ ने शनिवार को जबरदस्त उछाल दिखाया और लगभग 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। शुक्रवार के मुकाबले लगभग 50% की बढ़त ने साफ कर दिया कि दर्शकों का प्यार इस फिल्म को भरपूर मिल रहा है। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात जैसे क्षेत्रों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Advertisment

अब तक तीन दिनों में ही ‘रेड 2’ 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और अब नजरें वीकेंड पर ही करीब 70 करोड़ पर टिकी हुई हैं। नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म की पकड़ मज़बूत हो रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म लंबी रेस की घोड़ी साबित होगी।

इस फिल्म का बजट सीमित होने के चलते, प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार और कुमार मंगत के लिए यह एक फायदे का सौदा बनती जा रही है।

विज्ञापन

‘द भूतनी’ की हालत बेहद खराब

संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी जैसे कलाकारों से सजी ‘द भूतनी’ ने उम्मीद के उलट बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। फिल्म को लेकर पहले से काफी हाइप थी, लेकिन थिएटर में दर्शकों की संख्या नगण्य रही। वहीं तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने महज 55 लाख रुपये कमाए हैं। पहले दिन 65 लाख और दूसरे दिन 62 लाख के बाद तीसरे दिन के आंकड़े फिल्म की गिरती स्थिति को बयां करते हैं।

तीन दिन की कुल कमाई 1.82 करोड़ रुपये पर ही अटक गई है, जो कि इस साल की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है। ‘द भूतनी’ का 50 करोड़ रुपये का बजट इसे और भी मुश्किल में डालता है।

विज्ञापन

दूसरे फिल्मों से भी पीछे रही ‘द भूतनी’

जहां ‘ग्राउंड जीरो’ ने तीसरे दिन तक 5.2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं ‘लवयापा’ ने भी 4.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में ‘द भूतनी’ का आंकड़ा बेहद फीका लगता है। हाल ही में अभिनेता नवनीत मलिक ने फिल्म की तुलना ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ से करते हुए कहा था कि ‘द भूतनी’ एक ऑल-राउंड एंटरटेनर है जिसमें एक्शन, हॉरर और कॉमेडी सब कुछ है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर कुछ और ही कहानी कह रहा है।

कुल मिलाकर जहां ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती नजर आ रही है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं ‘द भूतनी’ अपनी रफ़्तार पकड़ने में असफल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इन दोनों फिल्मों का ग्राफ किस दिशा में जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ