Bollywood 90s Evergreen Song: फिल्म इंडस्ट्री के गानों में सिंगर्स की कई सालों तक की मेहनत लगती है. गाने को हिट बनाने के पीछे इन सिंगर्स की आवाज का जादू ही होता है. लेकिन हिट गानों का क्रेडिट जितना सिंगर्स को जाता है उतना ही कंपोजर को भी जाता है. धुन के बिना गाना अधूरा होता है. आज हम एक ऐसे एवरग्रीन गाने की बात करने जा रहे हैं जिसकी धुन पाकिस्तानी कंपोजर ने बनाई थी और 2 दिग्गज भारतीय सिंगर्स ने इस गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. पाकिस्तानी कंपोजर की धुन और भारतीय सिंगर्स की आवाज से बना ये गाना बॉलीवुड का सदाबहार गाना बन गया.
किस फिल्म का गाना?
अजय देवगन और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘कच्चे धागे’ का ‘दिल परदेसी हो गया’ गाना उन गानों की लिस्ट में शामिल है जिसे सुनकर ही सुकून सा मिल जाता है. ये गाना जितना सुपरहिट हुआ, उतनी ही जबरदस्त कहानी इसके पीछे छुपी है. खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया ये गाना 1999 में आया था और आज भी इसका नाम बॉलीवुड के एवरग्रीन गानों में शुमार है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में बढ़ी पवन सिंह के गाने की डिमांड, पहले कार्तिक तो अब कृति सेनन ने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमाया रंग
दिग्गजों ने मिलकर बनाया गाना
‘कच्चे धागे’ के इस गाने को भारतीय दिग्गज सिंगर्स लता मंगेशकर और कुमार सानू ने गाया था. उस दौर में अगर ये दोनों मिलकर कोई गाना गाते थे तो उसकी हिट होने की गारंटी होती थी. वहीं इस गाने की खास बात ये है कि इसकी धुन दिग्गज पाकिस्तानी कंपोजर और सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने बनाई थी. वहीं इसके बोल सीधा दिल को छूते हैं और इसका क्रेडिट आनंद बख्शी को जाता है. कई दिग्गजों ने इस गाने को मिलकर बनाया और ये ही वजह है कि ये गाना आज बॉलीवुड में अमर हो गया है.
यह भी पढ़ें: ‘ये बेवकूफी…’, Jana Nayagan के पोस्टपोन होने पर भड़के रामगोपाल वर्मा; सेंसर बोर्ड पर फूटा गुस्सा
‘कच्चे धागे’ किस ओटीटी पर मौजूद?
साल 1999 में आई फिल्म ‘कच्चे धागे’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में अजय देवगन और मनीषा कोइराला के साथ-साथ सैफ अली खान, नम्रता शिरोडकर, अनु कपूर, परमीत सेठी और सदाशिव अमरापूरकर मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर अपनी फैमिली के साथ वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines