Ajay Devgn Playing Cricket With Harbhajan Singh: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एक तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान‘ (Maidaan) सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। फिल्म के शानदार कलेक्शन ने मेकर्स की मेहनत को सफल कर दिया है। इन सब के बीच अजय देवगन पर क्रिकेट का बुखार चढ़ गया है। हाथ में बल्ला लेकर एक्टर क्रिकेट में जमकर शॉट लगा रहे हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे एक्टर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में आप देख सकते हैं कि अजय देवगन क्रिकेटर हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर को गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह हरभजन सिंह के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में अजय अपनी को-स्टार प्रियामणि के साथ दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan की Advance Booking शुरू, क्या रेस में Maidaan से निकलेगी आगे?
फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे थे
दरअसल, अजय देवगन ‘मैदान’ की स्टारकास्ट के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए स्टार स्पोर्ट्स शो पर पहुंचे थे। यहां उन्हें मोहम्मद कैफ और हरभजन के साथ हंसी-मजाक करते हुए क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा गया। इस पोस्ट को खुद एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आज एक और #मैदान पर, लेकिन जुनून वही है।’ इस पोस्ट को मोहम्मद कैफ ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन दिया, ‘कर हर ‘मैदान’ फतेह! अजय देवगन और प्रियामणि को आने वाली फिल्म के लिए बधाई।’
ईद पर रिलीज हो रही मैदान
गौरतलब है कि अजय देवगन की मैदान ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines