Ajay Devgn को भारी पड़ी प्रोडक्शन की गलती, बेहाल हालत में बंद होकर बिताए 2 घंटे

Ajay Devgn Locked In Vanity Van: अजय देवगन के साथ हाल ही में एक अजीबो- गरीब किस्सा हो गया। अपनी फिल्म के सेट पर शूटिंग कर रहे एक्टर गलती से 2 घंटे के लिए बंद हो गए। इस दौरान उनके साथ जो हुआ वो किस्सा वो खुद भी कई सालों तक भुला नहीं पाएंगे।

Ajay Devgn Locked In Vanity Van

Ajay Devgn 2 घंटे के लिए अपनी ही वैनिटी में क्यों बने बंधी?

विज्ञापन

Ajay Devgn Locked In Vanity Van: (By: Lokesh Vyas) बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ (Singham) के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक्टर को हाल ही में प्रोडक्शन की वजह से काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। सुनने में आया है कि अजय देवगन 2 घंटे तक लॉक हो गए थे। उन्होंने इस दौरान क्या कुछ झेला अब इसका भी खुलासा हो गया है।

वैनिटी वैन में बंद हुए एक्टर

दरअसल, ऐसी खबर सामने आई है कि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ (Raid 2) की शूटिंग करने पहुंचे अजय देवगन गलती से अपनी वैनिटी वैन में फंस गए। 2 घंटे तक उन्हें यहीं रहना पड़ा। लेकिन इसका कारण ये नहीं है कि एक्टर की वैनिटी का लॉक खराब था या फिर उन्हें किसी ने गलती से या जानबूझकर अंदर बंद कर दिया था। ये मामला तो कुछ और ही है। सुनकर आप भी कहेंगे कि आखिर एक्टर के साथ हुआ तो क्या हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जोधपुर में खिवशर फोर्ट लोकेशन पर उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

Advertisment

पानी बना बंद होने की वजह

इस दौरान एक्टर अपनी वैनिटी वैन में गए और फ्रेश होने लगे लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी वैनिटी में पानी नहीं था। जब वो फ्रेश हो रहे थे तो पानी न होने कि वजह से वो वहीं फंस गए। वहीं, मुसीबत तब और भी बढ़ गई जब उन्हें याद आया कि वो अपना फोन भी साथ लेकर नहीं आए हैं। ऐसे में वो न तो किसी को अंदर बुला सकते थे और न खुद बाहर जा सकते थे। बस फिर क्या था एक्टर को चुप-चाप इसी हालात में 2 घंटे किसी के आने का इंतजार करते हुए बिताने पड़े।

खाली था पानी का टैंक

एक्टर को फ्रेश होने के दौरान वैनिटी में पानी का टैंक खाली होने की वजह से काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। 2 घंटे बाद वो किसी तरीके से बाहर आ पाए हैं। बात अगर उनकी इस फिल्म की करें तो ये फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज हो सकती है। इसमें अजय देवगन के साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ