Bholaa Ticket Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रिलीज से पहले ही फिल्म के लिए फैंस बज बहुत ज्यादा हैं।
साथ ही अजय की इस फिल्म के लिए फैंस में इतना क्रेज हैं, इसका अंदाजा इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। फिल्म ‘भोला’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं और पहले दिन ही इसको बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
अजय देवगन ने दी ‘भोला’ की अडवांस टिकट बुकिंग की जानकारी
बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को अजय देवगन ने ‘भोला’ की अडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी है। इसके लिए अजय ने एक वीडियो शेयर किया है और इस किल्प में एक्टर ने बताया है कि ‘भोला’ के लिए IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खुद अजय के जरिए डायरेक्ट की गई यह फिल्म 2019 की तमिल मूवी ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है। ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
और पढ़िए –सलमान खान फिर बने सिंगर, ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए गाना किया रिकॉर्ड, टीजर देख फैंस झूमे
तमिल मूवी ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है ‘भोला’
वहीं, रिलीज के 11 दिन पहले ही फिल्म के 2-3 घंटे में आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक गए। इससे ये साफ होता है कि रीमेक के बावजूद भी भोला को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 7.05 लाख की कमाई कर ली है। ‘भोला’ की रिलीज को 10 दिन बाकी हैं।
अजय देवगन ने एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी कमान संभाली
बता दें कि ‘भोला’ तमिल मूवी ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है और इसे उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनाया गया है। साथ ही फिल्म में अजय ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी कमान संभाली है। इसके साथ हीफिल्म को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। इसमें अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines