अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. दृश्यम फ्रेंचाइजी की यह मूवी तीसरी किस्त है. फ्रेंचाइजी की पहले फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, तो वहीं 7 साल के लंबे इंतजार के बाद 2022 में दृश्यम 2 रिलीज हुई थी. इस मूवी ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. इस मूवी की कहानी इतनी जबरदस्त है कि इस फिल्म कहानी आज भी दर्शकों को याद है.
हालांकि, अब दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में काफी शानदार कर रही है. अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग मामले में खबर लिखे जाने तक 19.19 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. दरअसल, कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत में यह मूवी ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली है.
यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, ‘मिर्जापुर’ का ये एक्टर भी आएगा नजर
कब शुरू हुई दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग?
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले शुरू कर दी गई थी. इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में 9.19 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करने वाली है.
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की किस शहर में हुई सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ फिल्म की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा फर्स्ट शो के लिए हो रही है. इस मूवी को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है. इस मूवी को गांधी जयंती के कारण, लंबी छुट्टियों का फायदा मिलने वाला है. छुट्टी के कारण इस मूवी को जबरदस्त भीड़ देखने को मिल सकती है. इस मूवी की सबसे ज्यादा बुकिंग महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दिल्ली में 4.17 करोड़ रुपये, वहीं गुजरात में 1.54 करोड़ और महाराष्ट्र में 5.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines