Ishita Dutta Baby Boy: अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में एक्टर की बेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) मां बन गई है।
बीते दिन यानी बुधवार को इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ है। कपल का ये पहला बेबी है और बेटे के जन्म से दोनों बेहद खुश हैं। वहीं, फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स तक सभी कपल को पेरेंट बनने की बधाई दे रहे हैं।
Ishita Dutta ने बेटे को दिया जन्म
बता दें कि एक्ट्रेस इशिता दत्ता प्रेग्नेंसी के लास्ट मंथ में चल रही थी और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक के बाद एक फोटो भी फैंस के साथ साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो “इशिता अभी अस्पताल में हैं और बच्चा और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं, उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं सेलेब कपल की फैमिली घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी में फूला नहीं समा रही है और जमकर जश्न मना रही है।
ये भी पढ़ेंः iPhone 15 के लॉन्च से पहले iPhone 16 की डिटेल्स हुई लीक; कैमरा क्वालिटी जानकर रह जाएंगे हैरान!
कपल ने 31 मार्च को की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
इसके साथ ही बताते चलें कि बीते मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी भी शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि- “ठीक है, लास्ट मंथ बिल्कुल भी आसान नहीं है” और बुधवार को इशिता की डिलीवरी भी हो गई। बता दें कि एक्ट्रेस और उनके पति वत्सल ने 31 मार्च को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर इस खूबसूरत फेज का अपडेट शेयर करती रहती थीं।
कपल ने कराया मैटरनिटी शूट
वहीं, इशिता और वत्सल ने मैटरनिटी शूट भी कराया, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। इतना ही नहीं बल्कि बीते कुछ दिन पहले इशिता का बेबी शॉवर का फंक्शन भी हुआ था, जो बंगाली रीति-रिवाजों से किया गया था। इस समारोह में कपल की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं इशिता और वत्सल
एक्ट्रेस ने इसकी भी फोटोज को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया। बताते चलें कि अपनी शादी के 6 साल बाद इशिता और वत्सल पेरेंट्स बने हैं। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को शादी की थी।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines