Bholaa Leak! इन दिनों बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय देवगन की ये फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साथ ही फैंस में फिल्म को लेकर हाई बज है।
इस बीच खबर आ रही है फिल्म भोला ऑनलाइन लीक भी गई है। यदि ऐसा हुआ है, तो मेकर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे मेकर्स को नुकसान भी हो सकता है। लेकिन अजय देवगन की यह ऐसी है, जिसे थिएटर में देखने में मजा आ सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म ‘भोला’ 2-3 दिन पहले ही लीक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अब ये फिल्म इंटरनेट पर भी उपलब्ध है। कई पाइरेटेड साइट्स पर फिल्म के होने का दावा किया जा रहा है और डाउनलोड का भी ऑप्शन है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। असल में कई बार ऐसी पाइरेटेड साइट्स यूजर्स को एंगेज करने के लिए भी करती हैं।
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई बड़ी फिल्म लीक हुई है, बल्कि इससे पहले भी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं और इस पर निर्माता-कलाकारों ने चिंता भी कर चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है ये फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू ने एक साथ काम किया हैं। साथ ही फैंस को दोनों की जोड़ी भी खूब भा रही है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।
कैथी की हिंदी रीमेक है भोला
बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म भोला साउथ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। फिल्म कैथी को निर्देशक लोकेश कनगराज ने बनाया था। इसलिए अब फिल्म भोला की कमाई पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना ये होगा कि अजय देवगन की ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
इन स्टार्स ने निभाया अहम रोल
‘भोला’ को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनाया गया है। साथ ही फिल्म में अजय ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी कमान संभाली है। इसके साथ ही फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। इसमें अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines