Aishwarya Sharma Official Statement: ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ देर पहले एक ऑफिशियल बयान जारी किया है। एक्ट्रेस बेहद भड़की हुई नजर आ रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ तो डिस्टर्बेंस चल रही है और इसका अंदाजा अब ऐश्वर्या शर्मा के ताजा पोस्ट से लगाया जा सकता है। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर आग बरसाई है और कुछ लोगों को खरी-खोटी सुनाई है। ऐश्वर्या शर्मा ने उनकी चुप्पी का गलत फायदा उठाने वालों पर भड़ास निकाली है।
ऐश्वर्या शर्मा का फूटा गुस्सा
आपको बता दें, पिछले काफी समय से ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का रिश्ता टूट गया है और दोनों अलग-अलग घर में रह रहे हैं। तलाक की अफवाहें फैलने के बाद आखिर में ऐश्वर्या को इस मामले पर चुप्पी तोड़नी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए बताया था कि वो काम के कारण अलग घर में रह रही हैं। इसका उनके रिश्ते से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, अब उन्होने इंस्टाग्राम पर एक और बयान जारी किया है।
फेक न्यूज फैलाने वालों की लगाई क्लास
ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं लंबे समय से चुप हूं। इसलिए नहीं क्योंकि मैं कमजोर हूं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपनी शांति को प्रोटेक्ट कर रही हूं। लेकिन जिस तरह से आप लोग कुछ ऐसी बातें लिख रहे हैं, जो मैंने कभी कही ही नहीं, ऐसी धारणाएं बना रहे हैं, जिनका मैंने कभी समर्थन नहीं किया और अपनी खुद की पब्लिसिटी के लिए बिना फैक्ट्स या जवाबदेही के मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो बेहद दर्दनाक है।’
यह भी पढ़ें: ‘फाइनली मां और डैड साथ आ गए…’, Anil Kapoor ने दिवंगत पेरेंट्स के लिए क्यों लिखी ऐसी बात?
ऐश्वर्या शर्मा ने बताई सच्चाई
ऐश्वर्या शर्मा ने आगे लिखा, ‘मैं क्लियर कर दूं: मैंने कोई इंटरव्यू, स्टेटमेंट या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर आपके पास कोई असली सबूत है, कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो, जिसमें मैंने ये कहा हो तो उसे दिखाओ। अगर नहीं है, तो मेरे नाम पर न्यूज फैलाना बंद करो। मेरी जिंदगी आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी आपकी परमिशन नहीं है। प्लीज याद रखें: सिर्फ इसलिए कि कोई चुप है, इसका मतलब ये नहीं है कि उसके पास कुछ कहने के लिए नहीं है। इसका मतलब है कि वो शोर के ऊपर डिग्निटी को चुन रहे हैं।’
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
6 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
6 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
8 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines