---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

‘рдлрд╛рдЗрдирд▓реА рдорд╛рдВ рдФрд░ рдбреИрдб рд╕рд╛рде рдЖ рдЧрдП…’, Anil Kapoor рдиреЗ рджрд┐рд╡рдВрдЧрдд рдкреЗрд░реЗрдВрдЯреНрд╕ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХреНрдпреЛрдВ рд▓рд┐рдЦреА рдРрд╕реА рдмрд╛рдд?

Anil Kapoor Post: рдЕрдирд┐рд▓ рдХрдкреВрд░ рдФрд░ рдмреЛрдиреА рдХрдкреВрд░ рдиреЗ рдЖрдЬ рдЧрдВрдЧрд╛ рдореЗрдВ рдЕрдкрдиреА рдорд╛рдВ рдХреА рдЕрд╕реНрдерд┐рдпрд╛рдВ рд╡рд┐рд╕рд░реНрдЬрд┐рдд рдХреА рд╣реИрдВред рдЗрд╕рдХреА рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рджреЗрддреЗ рд╣реБрдП рдЕрдирд┐рд▓ рдХрдкреВрд░ рдиреЗ рдПрдХ рдмреЗрд╣рдж рднрд╛рд╡реБрдХ рдкреЛрд╕реНрдЯ рднреА рд╢реЗрдпрд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Anil Kapoor Post: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और इसमें उन्होंने अपनी मां का जिक्र किया है। अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी मां को खोया है। 2 मई को अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने अपनी अंतिम सांस ली थी। निर्मल कपूर के निधन के बाद पूरा कपूर खानदान टूट गया था। अर्जुन, अंशुला, जान्हवी, खुशी और शनाया कपूर भी अपनी दादी के निधन पर बेहद दुखी नजर आए थे।

अनिल कपूर ने गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां

वहीं, अब अनिल कपूर ने मां के निधन के करीब 2 महीने बाद एक बार फिर उन्हें याद किया है। अनिल कपूर ने अपनी मां के लिए एक पोस्ट लिखा है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस पोस्ट में अनिल कपूर की पीड़ा नजर आ रही है, जो उन्हें उनकी मां के इस दुनिया से जाने पर हो रही है। अनिल कपूर ने अब अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की हैं और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में वो अपने भाई बोनी कपूर के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। संजय कपूर मां की अंतिम क्रियाओं की रस्मों में शामिल होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

बोनी कपूर के साथ की अनिल कपूर ने पूजा

फोटोज में नजर आ रहा है कि दोनों भाई गंगा घाट किनारे मां के लिए पूजा कर रहे हैं। अनिल कपूर और बोनी कपूर को इस दौरान सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है। उनके आस-पास ढेर सारे साधू नजर आ रहे हैं, जो इस पूजा का हिस्सा हैं। इस दौरान दोनों भाइयों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। साथ ही इन्हें शिवजी का आशीर्वाद लेते हुए भी देख जा सकता है। अब इन फोटोज को पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘शोक और हीलिंग… आज हमने मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित की हैं। उसी जगह पर जहां हमने करीब एक दशक पहले डैड को आराम करने के लिए लिटाया था…।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे को कैसे बनाया हैप्पी? सोशल मीडिया पर मिला प्रूफ

पिता की अस्थियों का भी यहीं किया था विसर्जन

अनिल कपूर ने आगे दिल छूने वाली बात लिखी, ‘दुख के साथ एक शांत भाव भी आया, जैसे मां और डैड फाइनली एक साथ वापस आ गए हों।
एक-दूसरे के साथ, आखिर में घर पर।’ अब एक्टर इस बात से तसल्ली ले रहे हैं कि कम से कम उनके माता-पिता एक-दूसरे के साथ होंगे। एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है। लोग निर्मल कपूर की आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। साथ ही ये भी सवाल कर रहे हैं कि संजय कपूर कहां हैं?

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2025 03:33 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola