Aishwarya Sharma Injured While Performing In Khatron Ke Khiladi 13: इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13) खूब पसंद किया जा रहा है। ये शो अब काफी आगे बढ़ चुका है और फिनाले के करीब पहुंच गया है। यानी कंटेस्टेंट्स के लिए अब खतरों का लेवल भी बढ़ गया है और वो अपने फियर पर काबू पाकर लगातार खतनाक स्टंट परफॉर्म कर रहे हैं। इसी बीच अब जो खबर सामने आई है उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अब एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को इस शो में एक स्टंट करना महंगा पड़ गया।
यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna ने जब मांगा अपने एडल्ट बेटे से उसका पासवर्ड, Aarav का जवाब सुन हक्की-बक्की रह गईं एक्ट्रेस
टास्क में ऐश्वर्या को लगा झटका
इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। टिकट टू फिनाले जीतने के लिए ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी पूरी जान लगा दी। या यूं कहे अपनी जान की बाजी लगा दी। उन्होंने शो जीतने के लिए जो जज़्बा दिखाया वो उन पर ही उल्टा पड़ गया। स्टंट करते हुए एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हो गईं। खबर आई है कि उन्हें ज़ोरदार बिजली का झटका लग गया जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके शरीर पर करंट से आए निशान साफ नजर आ रहे हैं।
Image Credit: Instagram
तस्वीर हुई वायरल
बता दें, उनके हाथ पर कुछ चोटों के निशान देखने को मिल रहे हैं और ये जख्म उन्हें शो में टास्क करते हुए मिले। वहीं, ये तस्वीर खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इसे फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सर चेन में भी करंट आ रहा है। ये करंट के निशान हैं, आसान नहीं है भाई। चटाके लगे।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं। सभी उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही सेफ्टी पर भी नजर बनाने की नसीहत दे रहे हैं।
घबरा गए एक्ट्रेस के फैंस
वैसे एक्ट्रेस एक दम ठीक हैं। उन्हें कोई गहरी चोट नहीं आई है। वो आगे भी कुछ इसी तरह से अपने डर से लड़कर ट्रॉफी अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेंगी। ऐश्वर्या ने टिकट टू फिनाले भी जीत लिया है। ये शो उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा है। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी हार नहीं मानी और बहादुरी के साथ सभी टास्क बेहतरीन तरीके से परफॉर्म किए। अब देखना होगा उनकी ये मेहनत कितनी रंग लाती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines