Tannaz Irani on Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अक्सर अपने अलगाव की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जरा-सा कुछ होता नहीं कि दोनों के अलग होने की चर्चा को तुरंत हवा मिल जाती है और तरह-तरह की बातें होने लगती हैं। हालांकि, हर बार ये अफवाहें झूठी ही साबित होती हैं। इस बीच अब एक एक्ट्रेस यानी अभिषेक और ऐश्वर्या की एक को-स्टार ने उनके बारे में खुलासा किया है कि वो दोनों बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं बल्कि दोनों बहुत अलग हैं।
तनाज ईरानी ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में तनाज ईरानी ने मीडिया हाउस से बात करते हुए दोनों स्टार्स के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभिषेक जितना हंसी-मजाक करते हैं, ऐश्वर्या उतना ही सीरियस और शांत रहती हैं। तनाज ने बताया कि अभिषेक बच्चन बहुत ही मजेदार और शरारती मिजाज वाले इंसान हैं। गौरतलब है कि तनाज ने कपल के साथ फिल्म ‘कुछ ना कहो’ में काम किया था। वहीं, अब उन्होंने सेट की कुछ बातें बताई। उन्होंने बताया कि जब तक मैं सेट पर नहीं आई थीं, तो वो सबके साथ मस्ती कर रहे थे।
ऐश्वर्या शांत स्वभाव की हैं- तनाज
तनाज ने कहा कि जैसे ही मैं आई तो उन्होंने कहा कि तुम चिल्लाना, रोना और नखरे दिखाओगी। हालांकि उस वक्त मैं सोच रही थी कि मैं तो सबके साथ ऐसे ही रहती हूं, लेकिन ये भरोसा नहीं करेगा और ये शूटिंग का पहला दिन था तो बहुत ही मजेदार था। तनाज ने आगे बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ दो फिल्में की हैं। उन्होंने बताया कि बच्चन बहू हमेशा ही अपने काम को लेकर बहुत एक्साइटेड रहती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो
गौरतलब है कि इन दोनों स्टार्स की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी करते हैं। हालांकि इनके अलगाव की खबरें ना सिर्फ इन्हें बल्कि फैंस को भी परेशान करती हैं। ऐसे में कपल के चाहने वाले इन अफवाहों से परेशान हो जाते हैं। हालांकि हाल ही में दोनो को एक पार्टी में साथ देखा गया, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
झूठी होती हैं अलगाव की अफवाहें
जैसे ही इंटरनेट पर ये फोटोज सामने आईं, तो कपल के फैंस खुशी से झूम उठे और लोगों ने कहा कि अब सच सबके सामने है और किसी भी अफवाह का कोई असर नहीं होने वाला। बता दें कि कपल कभी भी अलगाव की झूठी खबरों पर रिएक्ट नहीं करता है और हमेशा दोनों ही सितारें इससे दूर रहते हैं।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: अपने लिए कैसे किरदार चुनते हैं Gurmeet Choudhary? कोई रोल चुनने से पहले एक्टर के लिए क्या जरूरी?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines