Aishwarya Rai Rejected Movie Because of Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक फिल्म को ठुकराने के उनके फैसले ने हाल ही में फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं। जी हां वैसे तो एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन एक फिल्म ऐसी थी जिसमें ऐश्वर्या राय ने काम करने से मना कर दिया था और वो भी शाहरुख खान की फिल्म। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
ऐश्वर्या का पुराना इंटरव्यू वायरल
दरअसल पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक ना होने की खबरें इस वक्त जोरों पर हैं। इसी बीच अभिषेक के निमरत कौर के साथ अफेयर की अफवाहें भी खूब उड़ रही हैं। इन तमाम अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस शाहरुख खान की एक फिल्म को छोड़ने की बात कहते हुए नजर आ रही हैं। उनसे जब पूछा गया इस फिल्म को छोड़ने के कारण के बारे में, तो उन्होंने झट से अपने पति अभिषेक का नाम ले लिया।
इस वजह से ठुकरा दी फिल्म
आपको बता दें ऐश्वर्या राय ने फराह खान की साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ करने से मना कर दिया था, जिसमें शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम शामिल थे। इस फिल्म के बारे में ऐश्वर्या का कहना है कि ये उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन के लिए काफी अजीब हो जाता इसलिए उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया। ऐश्वर्या ने कहा कि फिल्म में वो अभिषेक के साथ पेयर नहीं हो रही थीं इसलिए उन्हें काफी अजीब लगा, जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्म ऑफर की गई थी और मैं जानती थी कि इसमें हमें बहुत मजा आएगा। लेकिन ये मेरे और अभिषेक के लिए अजीब हो जाता। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी के साथ मेरा कोई संबंध नहीं था और अभिषेक का किरदार भी उनके साथ पेयर नहीं हो रहा था।’ ऐश्वर्या ने इस बात पर जोर दिया था अभिषेक के होते हुए वो किसी और के साथ जोड़ी बनाएं, वो अजीब हो जाता।
‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में दिखी थीं ऐश्वर्या
फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख, दीपिका, अभिषेक, सोनू सूद, बमन ईरानी और विवान शाह जैसे सितारे थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही थी, हालांकि ऐश्वर्या अगर इस फिल्म में काम लेतीं तो फैंस की चांदी जरूर हो जाती। आखिरी बार ऐश्वर्या को मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: एक और दोस्त के निधन से टूटे Salman Khan, इमोशनल होकर दे दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
35 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines