Aishwarya Rai की हूबहू कॉपी पाकिस्तानी Kanwal Cheema के बदले तेवर, पहले चढाई नाक अब बोलीं 'मैंने नहीं कहा मुझे वो पसंद...'

Aishwarya Rai Pakistani Doppelganger

Image Credit: Google

Aishwarya Rai Pakistani Doppelganger Kanwal Cheema: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर पूरी दुनिया फिदा है। एक्ट्रेस ने जब से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री मारी है उनसे हसीन या उनकी टक्कर की कोई एक्ट्रेस अभी तक इंडस्ट्री को नहीं मिली। ये बात और है कि उनकी ढेरों हमशकल इंडस्ट्री में और देश के कोने-कोने में मिल जाती हैं। लेकिन अब पाकिस्तान में भी ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट कॉपी मिल गई है।  पाकिस्तानी बिजनेसवुमन कंवल चीमा को जब आप देखेंगे तो आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ये औरत ऐश्वर्या राय नहीं है।

पाकिस्तानी में मिली ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी

Kanwal Cheema के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी लोग उन्हें देखकर ही दंग रह गए कि कोई कैसे इतना एक जैसा दिख सकता है। वहीं, अब एक खास वीडियो इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है जिसमें पाकिस्तानी बिजनेसवुमन कंवल चीमा एक पाक रिपोर्टर को अपना  इंटरव्यू दे रही हैं। इस वीडियो में सबसे पहले तो लोग कंवल चीमा की शक्ल देखकर ही हैरान रह गए क्योंकि उनकी सूरत, नाक और उनकी आंखें बिल्कुल ऐश की तरह दिखती हैं।

ऐश से तुलना पर भड़की कंवल चीमा

इसके बाद जब कंवल चीमा ने अपना मुंह खोला तो वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्हें ऐश्वर्या राय से खुद की तुलना किए जाने पर इस सवाल से कितनी आपत्ति है। उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। लेकिन उनका ऐसा रिएक्शन देखकर यूज़र्स ने उनकी क्लास लगा डाली। बस फिर क्या था कंवल चीमा अपने बयान से एकदम पलटी खा गईं। अचानक ही उनकी तेवर बदल गए।

रातों-रात बदले तेवर

जिसके बाद अब पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय ने एक नया बयान दिया। उन्होंने X (Twitter) पर लिखा, “मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे ऐश्वर्या पसंद नहीं है, असल में, मैं एक फैन हूं! मैंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे उनसे तुलना पसंद नहीं है। वो एक बेहद निपुण महिला हैं और उनकी तुलना किसी से करना भी उनके लिए फेयर नहीं है। मैं किसी और की कॉपी बनने के बजाय खुद का बेस्ट वर्ज़न बनना पसंद करूंगी।” अब उनका ये बयान भी खूब सुर्खिया बटोर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ