Aishwarya Rai Networth: इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनीं ‘बच्चन परिवार की बहू’ ऐश्वर्या राय एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस के सुर्खियों में आने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं है।
जी हां, इस बार ऐश्वर्या राय एक सर्वे के चलते हेडलाइंस में छा गई है। इस सर्वे में ‘बच्चन परिवार की बहू’ को भारतीय सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेस बताया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- एक तरफ बॉक्स ऑफिस लूट रहे Mahesh Babu, तो दूसरी ओर ऐसा है Dhanush-Vijay Sethupathi का हाल
ऐश्वर्या राय के पास इतनी संपत्ति
दरअसल, हाल ही में एक सर्वे किया गया, जिसमें ‘बच्चन परिवार की बहू’ ऐश्वर्या राय को 800 करोड़ की संपत्ति की मालकिन और इंडियन सिनेमा की सबसे अमीर अभिनेत्री बताया गया है। बता दें कि हाल ही में एक प्राइवेट वेबसाइट ने इंडियन एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ को लेकर एक सर्वे किया, जिसमें ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति 800 करोड़ बताई गई।
Aishwarya Rai के पास कितनी संपत्ति।
किसके पास कितनी नेटवर्थ?
इस सर्वे के मुताबिक ऐश्वर्या राय को टॉप वन पर पॉजिशन मिली। इस लिस्ट के अनुसार दूसरे नंबर पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा है, जिनकी नेटवर्थ 620 करोड़ रुपये बताई गई। साथ ही तीसरे नंबर दीपिका पादुकोण, जिनके पास 500 करोड़, चौथे नंबर पर करीना कपूर, जिनके पास 440 करोड़ रुपये, पांचवे नंबर पर अनुष्का शर्मा, जिनके पास 255 करोड़ रुपये, छठवें नंबर पर माधुरी दीक्षित, जिनके पास 250 करोड़ रुपये, सातवें नंबर पर कैटरीना कैफ, जिनके पास 235 करोड़ रुपये, आठवें नंबर पर आलिया भट्ट, जिनके पास 229 करोड़ रुपये, नौवे नंबर पर श्रद्धा कपूर, जिनके पास 123 करोड़ रुपये और दसवें नंबर पर नयनतारा, जो 100 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बताई गई हैं।
Aishwarya Rai is richest Indian Actress
by inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना ये सर्वे
इस लिस्ट के मुताबिक, करंट अभिनेत्री आलिया भट्ट 8वें नंबर पर है, जो बेहद हैरानी की बात है। आज के टाइम में आलिया भट्ट का अलग ही क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनका 8वें नंबर पर होना फैंस को हैरान कर रहा है। हालांकि अब ये इस लिस्ट सोशस मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी हुई है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines