Guntur Kaaram, Merry Christmas, Captain Miller Day 5 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’, ‘गुंटूर करम’ और ‘कैप्टन मिलर’ में कमाई को लेकर जबरदस्त रेस चल रही है। हालांकि पांच दिनों की कमाई में महेश बाबू की फिल्म सबसे आगे चल रही है।
ऐसे में अब इन फिल्मों की पांचवे दिन की कमाई के आंकडे भी आ गए हैं। आइए जानते हैं किसने कितना कारोबार किया है।
पांचवें दिन की इतनी कमाई (Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती अनुमान)
- महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
https://www.instagram.com/reel/C18tEPloQXN/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b9a65eb9-0783-4067-aa1a-a296753dac2b
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव
बता दें कि इन तीनों फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती अनुमान के आधार पर है। इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। ये तीनों ही फिल्में 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तीनों फिल्मों में साउथ के बड़े सितारे हैं, ऐसे में इन फिल्मों का टकराव बड़ा माना जा रहा है। महेश बाबू, धनुष और विजय सेतुपति तीनों की ही अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
तीनों फिल्मों की टोटल कमाई
वहीं, अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने अब तक 94.50 करोड़ रुपये, धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने 35.07 करोड़ रुपये और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने12.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इनमें सबसे पीछे विजय सेतुपति चल रहे हैं। ऐसे में उनके लिए ये बड़ा चैलेंज है कि कैसे उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाएगी। धीरे-धीरे ‘मैरी क्रिसमस’ की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है।
सबसे आगे ‘गुंटूर करम’
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्मों ने अपने पैर जमा रखे हैं। ऐसे में क्या ‘मैरी क्रिसमस’ की कमाई बढ़ेगी या धीरे-धीरे और भी कम हो जाएगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ‘मैरी क्रिसमस’ के अलावा कमाई को लेकर ‘कैप्टन मिलर’ और ‘गुंटूर करम’ में टक्कर चल रही है। हालांकि ‘गुंटूर करम’ से ‘कैप्टन मिलर’ बहुत पीछे है।