Aishwarya Rai, Aaradhya Bachchan, IIFA Utsavam 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय अबू धाबी में हुए आईफा 2024 (IIFA 2024) में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी भी उनके संग नजर आईं। जब भी ऐश्वर्या कहीं जाती हैं, तो उनकी बेटी आराध्या बच्चन अपनी मां यानी अभिनेत्री के साथ नजर आती हैं। इसको लेकर तमाम लोग सवाल करते हैं कि आखिर आराध्या हर वक्त कैसे ऐश्वर्या के साथ रहती हैं? क्या वो स्कूल नहीं जाती या उसकी पढ़ाई पर इसका असर नहीं होता? तो भई अब ऐश्वर्या ने खुद ही इसका जवाब दे दिया है।
IIFA Utsavam 2024
दरअसल, हाल ही में जब आईफा उत्सवम 2024 में ऐश्वर्या को बेटी संग पोज देते देखा गया, तो पैपराजी में से किसी ने आराध्या को लेकर सवाल किया। इस पर ऐश्वर्या ने बेहद प्यार से और मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वो मेरी बेटी है और इसलिए हर जगह वो मेरे साथ रहती है। ऐश्वर्या के इस जवाब पर सभी ने उनकी तारीफ की। जी हां, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने भी की तारीफ
एक यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या ने बहुत कमाल का जवाब दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या ने बहुत स्मार्ट तरह से जवाब दिया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि बहुत बढ़िया रिप्लाई था। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स भी एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) से पहले मशहूर साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स 2024 (SIIMA) का आयोजन किया गया था।
SIIMA 2024 में साथ नजर आई थीं मां-बेटी
इस अवॉर्ड फंक्शन में भी आराध्या बच्चन अपनी मां यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के संग नजर आई थी। इस दौरान भी मां-बेटी की इस जोड़ी ने खूब महफिल लूटी थी और अवॉर्ड फंक्शन से ऐश्वर्या और आराध्या की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस दौरान मां-बेटी के लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा था, क्योंकि दोनों का लुक बेहद कमाल का था।
यह भी पढ़ें- Dilip Kumar की फिल्म से क्यों बाहर हुई थीं ‘लता मंगेशकर’? जन्मदिन पर जानें ये किस्सा
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
12 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
14 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
16 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
16 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
17 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
18 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines