Dilip Kumar की फिल्म से क्यों बाहर हुई थीं 'लता मंगेशकर'? जन्मदिन पर जानें ये किस्सा

Lata Mangeshkar Birthday Special: दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। हर कोई इस खास मौके पर उन्हें याद कर रहा है। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar Birthday Special: एक ऐसी आवाज जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है और हमेशा करती रहेगी। भले ही आज दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली भारत रत्न ‘लता मंगेशकर’ हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और यादें आज भी लोगों के जहन में वैसी की वैसी ही हैं। आज लता दीदी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े एक किस्से के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

‘लता मंगेशकर’ ने किया बहुत संघर्ष

इंडस्ट्री पर राज करने वाली लता दीदी के शुरुआती दिन बेहद खराब रहे थे। उनके जीवन के संघर्ष के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो ‘स्वरकोकिला’ की जर्नी के बारे में ना जानता हो। एक समय ऐसा भी था जब लोगों के दिलों पर राज करने वाली लता दीदी को रिजेक्शन झेलना पड़ा था। दरअसल, बात उस वक्त ही है जब दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ आनी थी, लेकिन इस फिल्म के लिए लता जी को मना कर दिया गया था। जी हां, उस वक्त उन्हें कहा गया था कि उनकी आवाज बहुत पतली है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

फिल्म ‘जिद्दी’

साल 1948 में फिल्म ‘जिद्दी’ का एक किस्सा ऐसा है जब लता की जगह आशा का नाम लिखा गया था। आशा यानी लता दीदी की बहन…? अरे नहीं… आइए बताते हैं पूरा मामला। दरअसल, जब फिल्म ‘जिद्दी’ आई तो इस फिल्म के सभी गानों ने लोगों का दिल छुआ। हालांकि उस वक्त ऐसा होता था कि डिस्क पर सिर्फ एक्टर और एक्ट्रेस का नाम जाता था।

विज्ञापन

कामिनी कौशल को मिला क्रेडिट 

जब फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए और फिल्म की अदाकारा कामिनी कौशल को इसका क्रेडिट मिलने लगा, तो उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ और लगा कि ये सब लता दीदी का है। इसलिए उन्होंने फौरन रिकॉर्डिंग कंपनी से गुजारिश की और कहा कि उनकी लजह लता जी का नाम लिखा जाए और ऐसा ही हुआ भी।

कामिनी की वजह से लिखा गया ‘लता दीदी’ का नाम

आशा का नाम हटाकर लता जी का नाम लिखा गया। अब आपके मन में सवाल होगा कि ‘आशा’ कौन थी? तो बता दें कि आशा उस फिल्म में कामिनी कौशल के किरदार का नाम था। इस किस्से को खुद कामिनी कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ