क्यों बढ़े Devara की टिकटों के दाम? फिल्म देखने के लिए अब खर्चने होंगे कितने पैसे?

Devara Ticket Price: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ देखना आपको महंगा पड़ सकता है। दरअसल, इस फिल्म के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

Devara Ticket Price

Devara Ticket Price

Devara Ticket Price: तेलगु की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा‘ (Devara) 27 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) न सिर्फ लीड रोल में होंगे बल्कि डबल रोल में भी नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। 27 सितम्बर को रिलीज होने वाली ये फिल्म पहला पार्ट है और फैंस इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

क्यों महंगी हुईं देवरा की टिकट्स?

जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग पहले सिर्फ साउथ तक सीमित थी, लेकिन RRR के बाद उनका क्रेज पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। उनकी उस फिल्म ने सबको अपना दीवाना बना लिया। वहीं, अब 2 साल के इंतजार के बाद उनकी कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है तो फैंस भी बेताब हैं। मेकर्स अब फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मौके का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने अब ‘देवरा’ की टिकटें महंगी कर दी है ताकि वो ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमा सकें। आपको बता दें, टिकट के दामों को बढ़ाने की मांग तेलंगाना सरकार ने मंजूर कर दी है।

फिल्म देखने के लिए कितनी ढीली करनी होगी जेब?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तेलंगाना में ‘देवरा: पार्ट 1’ की टिकट आपको 100 रुपये महंगी मिलेगी। ‘देवरा: पार्ट 1’ का पहला शो रात 1 बजे होगा और इसका लुत्फ 29 सिनेमाघरों में उठाया जाएगा। लेकिन फिल्म देखने के लिए आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। तेलंगाना में पहले दिन यानी सुबह 4 बजे से फिल्म के 6 शो होंगे। जबकि रिलीज के अगले 9 दिन तक तेलंगाना में फिल्म के हर रोज 5 शो रखे जाएंगे। इस दौरान ‘देवरा: पार्ट 1’ की टिकट मल्टीप्लेक्स में 50 रुपये, सिंगल स्क्रीन थिएटर में 25 रुपये महंगी होगी।

आंध्र प्रदेश में भी बढ़े फिल्म के दाम

दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में ‘देवरा: पार्ट 1’ की डिमांड देखते हुए सरकार ने वहां भी टिकट को महंगा करने की बात मान ली है। अब वहां अपर क्लास टिकट्स 110 रुपये, लोवर क्लास में 60 रुपये महंगी होगी। मल्टीप्लेक्स में फिल्म की टिकट के रेट 135 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब फैंस की एक्साइटमेंट का फायदा उठाकर मेकर्स फायदा उठा पाते हैं और क्या लोग इन बढ़े हुए दामों के साथ भी फिल्म देखने आते हैं? ये तो जल्द ही पता चल जाएगा।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ