Aishwarya Rai Bachchan Bodyguard Salary: हिंदी सिनेमा में ना सिर्फ सलमान खान बल्कि उनके अलावा कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपने बॉडीगॉर्ड पर मोटी रकम खर्च करते हैं। जी हां, इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं और इन्हीं में से एक है एश्वर्या राय बच्चन का। बच्चन बहू भी अपने बॉडीगॉर्ड को मोटी सैलरी देती हैं। आइए जानते हैं कि क्या है ऐश्वर्या के बॉडीगॉर्ड की सैलरी?
बड़ी सेलिब्रिटी हैं ऐश्वर्या राय
ये तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से हैं। ऐश्वर्या हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती है। अब ऐश्वर्या इतनी टैलेंटेड हैं, तो जाहिर है कि उनका फैनबेस भी खूब बड़ा होगा। अब ऐश्वर्या इतनी बड़ी सेलिब्रिटी हैं, तो जाहिर है कि वो आम लोगों की तरफ घूम-फिर नहीं सकती और उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है।
मोटी रकम खर्च करती हैं बच्चन बहू
जब भी कभी बच्चन बहू किसी पब्लिक इवेंट में जाती है, तो जाहिर है कि उनके बॉडीगॉर्ड साये की तरह उनके साथ रहते हैं। एश्वर्या राय बच्चन के बॉडीगार्ड्स में से एक शिवराज काफी समय से उनके साथ हैं। जब भी अभिनेत्री कहीं जाती हैं, तो उन्हें एक्ट्रेस के साथ देखा जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी है कि आखिर इसके लिए बच्चन बहू उन्हें कितनी सैलरी देती है।
लाखों रुपये महीना है ऐश के बॉडीगॉर्ड की सैलरी
ऐश्वर्या राय बच्चन के बॉडीगार्ड शिवराज की बात करें तो India.com की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस हर महीने शिवराज पर मोटी रकम खर्च करती हैं। शिवराज की ऑफिशियल सैलरी के बारे में तो जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चन बहू, शिवराज को लाखों रुपये महीना देती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या के दूसरे बॉडीगॉर्ड राजेंद्र ढोले भी अपने काम के लिए मोटी रकम लेते हैं।
शिवराज और ऐश्वर्या में बेहद अच्छी बॉन्डिंग- रिपोर्ट्स
फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजेंद्र का सैलरी पैकेज सालाना 1 करोड़ रुपये हैं। हालांकि शिवराज और राजेंद्र, दोनों में से किसी की ऑफिशियल सैलरी के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन बच्चन बहू की सुरक्षा की बात है, तो जाहिर है कि ऐश्वर्या अपने बॉडीगॉर्ड्स पर मोटी रकम खर्च करती होगी। इतना ही नहीं बल्कि शिवराज और ऐश्वर्या में बेहद अच्छी बॉन्डिंग भी बताई जाती है।
बच्चन बहू के साथ पल-पल रहते हैं बॉडीगॉर्ड्स
दरअसल, साल 2015 में जब शिवराज की शादी हुई थी, तो बच्चन बहू को उनकी शादी में देखा गया था, जिससे पता लगता है कि ऐश्वर्या और शिवराज में बेहद अच्छी बॉन्डिंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिवराज एक टेक्निकल एक्सपर्ट भी हैं और हर पल साये की तरह बच्चन बहू के साथ रहते हैं।
यह भी पढ़ें- बालकनी से गिरे नहीं ‘कूदे’ थे Liam Payne, मौत से एक मिनट पहले कमरे से निकली 2 मिस्ट्री वुमेन
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines