---विज्ञापन---

बालकनी से गिरे नहीं ‘कूदे’ थे Liam Payne, मौत से एक मिनट पहले कमरे से निकली 2 मिस्ट्री वुमेन

Liam Payne: वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत के मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। इस केस में अब हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है। सामने आए अपडेट की मानें तो कोई हादसा नहीं बल्कि सुसाइड था।

---विज्ञापन---

Liam Payne: बुधवार यानी 17 अक्टूबर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल से गिरकर वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई थी। लियाम पेन के निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई उन्हें दुआ देने लगा। हालांकि लियाम की अचानक हुई मौत पर तमाम तरह के सवाल भी खड़े हो गए। पुलिस ने लियाम की मौत के बाद ही मामले की जांच शुरू कर दी थी और अब इस केस में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि आखिर पुलिस ने ऐसा क्या बताया है?

बालकनी से ‘कूदकर’ दी जान

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि लियाम पायने ने अर्जेंटीना में बालकनी से ‘कूदकर’ सुसाइड कर लिया। हालांकि पहले कहा गया था कि लियाम की ब्यूनस आयर्स में होटल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि लियाम ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

---विज्ञापन---

लियाम को आई गंभीर चोटे

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि गिरने के कारण उन्हें ‘बेहद गंभीर चोटें’ आईं थी और इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं बल्कि लियाम पेन की मौत के बाद चौंकाने वाली नई जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिरने से कुछ घंटे पहले दो मिस्ट्री वुमेन पूर्व वन डायरेक्शन स्टार के साथ थीं।

लियाम के कमरे में थी दो मिस्ट्री वुमेन

एक नई रिपोर्ट की मानें तो उसमें कहा गया कि पांच गवाहों से पूछताछ की जा रही है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो पायने के कमरे में थीं। मामले में जानकारी है कि ये महिलाएं घटना से कुछ समय पहले होटल छोड़कर चली गई थी। हालांकि घटना के दो दिन पहले तक लियाम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे, लेकिन वो दो दिन पहले ही वापस चली गई थी और लियाम अकेले रह गए थे।

---विज्ञापन---

पुलिस कर रही जांच

लियाम की ऑटोप्सी रिपोर्ट की मानें तो पने गिरने के समय बेहोश हो गए थे और उन्हें इतनी गहरी चोटे लगी थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। साथ ही लियाम ने खुद भी खुद को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस केस में क्या नया अपडेट सामने आता है, क्योंकि लियाम की मौत महज 31 साल की उम्र में हो गई और उनका इस तरह से बालकनी से कूदना अपने-आपमें सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘Salman Khan को मारने के लिए 25 लाख की सुपारी…,’ मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Oct 18, 2024 11:06 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola