Aishwarya Rai Bachchan Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिनकी एक्टिंग और लुक्स का हर कोई दीवाना है. बॉलीवुड में उनका नाम बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में आता है. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रहती है. अभिषेक बच्चन के साथ उनकी लव लाइफ काफी यूनिक है. वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक का नाम बॉलीवुड के आइडियल कपल की लिस्ट में शुमार है. ऑफ स्क्रीन के साथ-साथ ऑनस्क्रीन भी दोनों की कमाल की जोड़ी है. कई फिल्मों में दोनों एक-साथ नजर आ चुके हैं. चलिए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
कैसे हुई करियर की शुरुआत?
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 1994 में एक्ट्रेस मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतकर लाइम लाइट में छा गई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में आई मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी. साउथ फिल्मों में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कमद रखा. बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी. इसमें ऐश्वर्या के साथ-साथ बॉबी देओल लीड रोल में थे.
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय या अमिताभ बच्चन, जानें कौन है ज्यादा अमीर; किसकी नेटवर्थ है अधिक
इन फिल्मों से छाईं एक्ट्रेस
बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस को नाकामयाबी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं. संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदाव’ मूवी ने एक्ट्रेस के करियर में चार चांद लगा दिए और वो इंडस्ट्री में छा गईं. इन फिल्मों के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस के 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले. इसके बाद एक्ट्रेस ‘मोहब्बतें’, ‘गुरु’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’ और ‘पोन्नियिन सेलवन: I’ और ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं.
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan ने क्यों खटखटाया कोर्ट का दरवाजा? ये है मामला
अभिषेक संग लव स्टोरी
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के आइडियल कपल हैं. दोनों की पहली मुलाकात बॉबी देओल की वजह से हुई थी. उस दौरान बॉबी देओल ऐश्वर्या के साथ और प्यार हो गया की शूटिंग कर रहे थे और अभिषेक भी बॉबी से मिलने उनके सेट पर चले गए जहां बॉबी देओल ने ऐश्वर्या की मुलाकात अभिषेक बच्चन से कराई. इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी और साथ में कई फिल्में भी दीं. साल 2000 में दोनों को ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ मूवी में देखा गया था. हालांकि उस समय ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं. वहीं सलमान खान से ब्रेकअप के बाद साल 2007 में ऐश्वर्या की अभिषेक संग ‘गुरु’ मूवी रिलीज हुई. इस फिल्म से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और ये लव स्टोरी शादी में बदल गई.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines